लाइव न्यूज़ :

Bhojpuri Movie: पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई!, दिल्ली और यूपी के थियेटरों में 14 जुलाई से, जानें क्या है कहानी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2023 21:42 IST

Bhojpuri Movie: फ़िल्म को कृष्णा कुमार की मयूरी पायल एंटरटेनमेंट से ही रिलीज़ किया जा रहा है। फ़िल्म में कृष्णा कुमार व सोनम तिवारी ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी 14 जुलाई से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश व दिल्ली टेरिटरी में रिलीज़ की जा रही है।पूरे फ़िल्म की शूटिंग बिहार व उत्तर प्रदेश में हुई है।

Bhojpuri Movie: कृष्णा कुमार की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई अब रीलीजिंग के लिए तैयार है । इसके रीलीजिंग की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है , और अब यह फ़िल्म आगामी 14 जुलाई से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश व दिल्ली टेरिटरी में रिलीज़ की जा रही है।

इस फ़िल्म को कृष्णा कुमार की मयूरी पायल एंटरटेनमेंट से ही रिलीज़ किया जा रहा है। फ़िल्म में कृष्णा कुमार व सोनम तिवारी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फ़िल्म के बाकी महत्वपूर्ण कलाकारों में विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, शकीला मज़ीद, जे नीलम,बालेश्वर सिंह,सीपी भट्ट, संजू सोलंकी, नागेंद्र उजाला आदि भी हैं।

पूरे फ़िल्म की शूटिंग बिहारउत्तर प्रदेश में हुई है व गानों को खूबसूरती देने के लिए उन्हें लेह लद्दाख की खूबसूरत वादियों में शूट किया गया है । फ़िल्म का पहला व दूसरा गाना "शुक्रिया शुक्रिया हमरा जिनगी में आईला के " व परियों की पारी कुमार सानू की आवाज में पहले ही रिलीज़ हो चुका है और अभी तक हर घर मे धूम मचा रहा है ।

कृष्णा कुमार ने फ़िल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि यह एक आम ट्रेडिशनल भोजपुरी फ़िल्म नहीं है। इस फ़िल्म में एक पिता पुत्र के बीच का प्रेम और फिर एक ऐसे पिता व पुत्री का प्रेम परिभाषित किया गया है जो वास्तव में एक दूसरे के कोई भी नहीं हैं फिर भी एक दूसरे के लिए सबकुछ हैं।

फ़िल्म की कहानी में कई सारे उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे, फ़िल्म में इमोशन व एक्शन का तड़का भी देखने को मिलेगा। मयूरी पायल एंटरटेनमेंट  और ओम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई के सह निर्माता हैं विक्रम सिंह कथा पटकथा व सम्वाद लिखे हैं कृष्णा कुमार ने।

वहीं फ़िल्म का निर्देशन किया है सम्राट सिंह ने । फ़िल्म के गीत  लिखे हैं अरविंद तिवारी, नागेंद्र उजाला एवम अशोक राव ने जिन्हें संगीत से सजाया है अमन श्लोक व अशोक राव ने। फ़िल्म के डीओपी, एडिटर और डीआई का काम निर्देशक सम्राट सिंह ने ही किया है । फ़िल्म में मारधाड़ सलीम साजन की देखरेख में हुआ है । फ़िल्म के प्रचार प्रसार का जिम्मा संजय भूषण पटियाला का है।

टॅग्स :भोजपुरी गानाबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल