लाइव न्यूज़ :

Akanksha Dubey Dies: आत्महत्या के बाद वायरल हुआ भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो सॉन्ग

By रुस्तम राणा | Updated: March 26, 2023 15:15 IST

भोजपरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देअपने आखिरी वीडियो सॉन्ग ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ काम किया थाअभिनेत्री यह वीडियो सॉन्ग ये आरा कभी हारा नहीं.. 26 मार्च को रिलीज हुआ था

वाराणसी: भोजपरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री की मौत के बाद उनका आखिरी वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अचानक अभिनेत्री की मौत से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

अपने आखिरी वीडियो सॉन्ग ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ काम किया था। उनका यह गाना 26 मार्च को रिलीज हुआ था। ये आरा कभी हारा नहीं..गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है, जिसमें एक्ट्रेस पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे नजर आ रही हैं। 

एक्ट्रेस की मौत की खबर ने उनके फैंस को सकते में डाल दिया है। भोजपुरी अभिनेत्री कथित तौर पर एक आगामी परियोजना की शूटिंग के लिए वाराणसी में थीं। फिल्मांकन के बाद, अभिनेत्री वहां सारनाथ होटल चली गईं। वह अपने होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आकांक्षा के होटल में मृत पाए जाने के कुछ ही घंटे पहले उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह भोजपुरी गाने हिलोरे मारे पर बेली डांस करती नजर आ रही हैं। भोजपुरी अभिनेत्री ने 'मेरी जंग मेरा फैसला' के साथ उद्योग में अपनी शुरुआत की। वह मुझसे शादी करोगी (भोजपुरी), वीरों के वीर और फाइटर किंग सहित अन्य में भी देखी गई थीं। आकांक्षा ने कम उम्र में अपने अभिनय कौशल के साथ उद्योग में एक जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर ली थी।

 

टॅग्स :भोजपुरीभोजपुरी गाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल