लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी अभिनेता व बीजेपी सांसद रवि किशन ने कलाकारों को रॉयल्टी देने की उठाई मांग, हॉलीवुड और चीन का दिया हवाला

By अनिल शर्मा | Updated: December 8, 2021 14:04 IST

रवि किशन ने कहा कि अभिनय के दौरान कलाकारों की पर्दे पर जितनी उपस्थिति रहती है, उस लिहाज से उन्हें फिल्म रिलीज होने के बाद टेलीविजन चैनल आदि पर दिखाये जाने के लिए भी रॉयल्टी मिलनी चाहिए जिसकी एक सीमा तय की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देरवि किशन ने कहा कि अभिनय के दौरान कलाकारों की पर्दे पर उपस्थिति के हिसाब से रॉयल्टी मिलनी चाहिएरवि किशन ने कहा कि ऐसा हिंदी, भोजपुरी तथा दक्षिण सिनेमा में काम करने वाले कलाकारों के लिए भी होना चाहिए

नयी दिल्लीः भोजपुरी अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने लोकसभा में मांग की कि फिल्म जगत के कलाकारों को पर्दे पर उनके दिखने की अवधि अनुरूप रॉयल्टी मिलनी चाहिए। शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए रवि किशन ने कहा कि हॉलीवुड और चीन के फिल्म जगत में कलाकारों के लिए रॉयल्टी की व्यवस्था है और ऐसा हिंदी, भोजपुरी तथा दक्षिण सिनेमा में काम करने वाले कलाकारों के लिए भी होना चाहिए।

रवि किशन ने कहा कि अभिनय के दौरान कलाकारों की पर्दे पर जितनी उपस्थिति रहती है, उस लिहाज से उन्हें फिल्म रिलीज होने के बाद टेलीविजन चैनल आदि पर दिखाये जाने के लिए भी रॉयल्टी मिलनी चाहिए जिसकी एक सीमा तय की जा सकती है। शून्यकाल में वाईएसआरसीपी के पी वी मिथुन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के कडप्पा और चित्तूर में बाढ़ से हुए नुकसान के लिए केंद्र से आकलन करने की मांग की।

अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं। तमाम राजनीतिक दल जोरशोर से प्रचार में जुटे हैं। इस बाबत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की गोरखपुर की रैली में किये गये वादों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रवि किशन शुक्‍ला ने रविवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाद्रा का लॉलीपॉप उत्तर प्रदेश में काम नहीं करेगा क्योंकि राज्य के लोग सब कुछ जानते हैं। वाद्रा ने रविवार को गोरखपुर में अपनी प्रतिज्ञा रैली में कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा और मछली पालन तथा बालू खनन में निषादों को उनका अधिकार वापस दिया जाएगा।

केरल से माकपा के ए एम आरिफ ने मुल्लापेरियार बांध का विषय उठाया तो तमिलनाडु के कुछ सदस्य उनकी बात का विरोध करते हुए देखे गये। तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी राय ने कहा कि देशभर में दूरदर्शन के अनेक केंद्र बंद होते जा रहे हैं, जो चिंता की बात है। उन्होंने सरकार से इस बारे में भी विचार करने को कहा कि दूरदर्शन नुकसान में क्यों है जबकि अन्य निजी चैनल लाभ कमा रहे हैं। 

टॅग्स :रवि किशनहिन्दी सिनेमा समाचारभोजपुरीHollywood
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल