लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'धर्म-अधर्म' का मुहूर्त, आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका, जानें क्या है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2022 17:06 IST

मुहूर्त के मौके पर आम्रपाली दुबे ने मीडिया से बात करते हुए अपनी इस फिल्म को लेकर अपनी ख़ुशी जाहिर की।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'धर्म-अधर्म' को लेकर अपनी खास प्रतिक्रिया भी शेयर की।फिल्म को लेकर अपनी खास सोच प्लानिंग के बारे में भी बाते की।

शिवराम फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'धर्म-अधर्म का मुहूर्त मुंबई में बड़े ही धूम-धाम से किया गया। फिल्म में भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में नजर आएगी। फिल्म के मुहूर्त के मौके पर आम्रपाली दुबे सहित फिल्म से जुड़े कई सदस्य शामिल हुए। फिल्म का मुहूर्त विधिवत पूजा-पाठ करके सम्पन्न किया गया। 

फिल्म के निर्माता शिवराम और लेखक निर्देशक आर के शुक्ला भी इस खास मौके पर मौजूद थे। मुहूर्त के मौके पर आम्रपाली दुबे ने मीडिया से बात करते हुए अपनी इस फिल्म को लेकर अपनी ख़ुशी जाहिर की। साथ ही कई दिनों बाद एक कांसेप्ट पर काम कर रही है इस बात को लेकर उत्त्साह भी जताया।

फिल्म के  निर्माता और निर्देशक के साथ अपनी फिल्म 'धर्म-अधर्म' को लेकर अपनी खास प्रतिक्रिया भी शेयर की। वही फिल्म के निर्माता शिवराम ने फिल्म के मुहूर्त पर अपनी टीम से जुड़े लोगो के बारे में मीडिया को बताया और साथ ही फिल्म को लेकर अपनी खास सोच प्लानिंग के बारे में भी बाते की।

वही लेखक निर्देशक आर के शुक्ला ने फिल्म की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अपनी टीम से जुड़े बाकि कलाकारों के नाम से भी परदा हटाया और बताया की इस फिल्म में अभी तक मुख्य अभिनेता का चयन नहीं किया गया है लेकिन फिल्म से जुड़े कई कलाकारों का चयन कर लिया गया है। 

फिल्म के गानो की रिकॉर्डिंग की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। गाने सभी कर्णप्रिय है, जिसमे संगीत सावन कुमार का दिया गया है, वही कैमरामैन विजय आर पांडेय है। डांस को कोरोग्राफ करेंगे संतोष सूर्यवंशी। और एक्शन मास्टर होंगे हीरा लाल यादव। फिल्म के एक्सेक्यूटिव प्रोडूसर राकेश कुमार पांडेय है और कॉस्टूयम फरदीन शेख़ द्वारा किया जाएगा। 

फिल्म के कलाकारों की बात की जाए तो फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ संजय पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह, एहसान खान, ब्रजेश त्रिपाठी, लोटा तिवारी, बबलू पंडित, विवेक पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, विजय वर्मा, डॉ. देवेंद्र कुमार, महिमा गुप्ता, नीलम पांडेय, सूरज कुमार, डॉ.वीरेंद्र त्रिपाठी, पंकज सोनी भी शामिल हैं।

टॅग्स :आम्रपाली दुबेभोजपुरी गाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?

भोजपुरीभोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता को लेकर चिंतित हुए रवि किशन, इसे खत्म करने की मांग की