लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण के चलते 2021 में ओलंपिक, भारतीय शटलर को अब नए विदेशी कोच की उम्मीद

By भाषा | Updated: April 6, 2020 06:14 IST

लिम्पेले को टोक्यो ओलंपिक तक कोच नियुक्त किया था लेकिन पिछले महीने वह पारिवारिक समस्याओं का हवाला देकर भारत के युगल कोच पद से हट गये थे।

Open in App

भारत के चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी इंडोनेशिया के फ्लांडी लिम्पेले के अचानक जाने के बाद अपनी ओलंपिक तैयारियों के लिये नये विदशी कोच की सेवायें मिलने की उम्मीद कर रही है।

लिम्पेले को टोक्यो ओलंपिक तक कोच नियुक्त किया था लेकिन पिछले महीने वह पारिवारिक समस्याओं का हवाला देकर भारत के युगल कोच पद से हट गये थे। इस तरह वह कार्यकाल पूरा किये बिना इस्तीफा देने वाले चौथे विदेशी कोच बन गये थे। दुनिया भर में फैली कोविड-19 महामारी के चलते तोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया है।

चिराग ने कहा, ‘‘अब हमें निश्चित रूप से तैयारी करने का और समय मिल जायेगा। अब एक साल से भी ज्यादा का समय है तो मेरा मानना है कि हमें एक नया विदेशी कोच मिल जायेगा। अगर ओलंपिक इस साल हुए होते तो हमें कोच नहीं मिलता क्योंकि बस तीन-चार महीने ही बचे होते तो इसका कोई मतलब नहीं होता। लेकिन अब भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) हमारी मदद के लिये एक कोच रखेगा।’’

सात्विक ने कहा कि ओलंपिक वर्ष में लिम्पेले का जाना उनके लिये बड़ी चिंता था। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिये चिंता है क्योंकि वह ओलंपिक से पहले ही हमें छोड़ कर चले गये। वह अनुभवी कोच हैं और प्रत्येक मैच से पहले वह हमें जरूरी जानकारी देते थे और हम उन पर बहुत भरोसा करते थे। उनके जाने के बाद हमें नहीं पता था कि क्या करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब हमारे पास एक साल है तो उम्मीद है कि हमें एक नया कोच मिल जायेगा। एक तरह से यह स्थगन हमारे लिये अच्छा रहा।’’ बीएआई के महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा कि वे हालात सामान्य होने के बाद नया विदेशी कोच लाने की कोशिश करेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाटोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला