लाइव न्यूज़ :

French Open 2019: क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु को ताई यिंग से मिली हार, टूर्नामेंट से बाहर

By भाषा | Updated: October 26, 2019 16:29 IST

French Open 2019: यह 10वीं दफा है जब सिंधू को चीनी ताइपे की जु यिंग से पराजय मिली हो जिनका इस भारतीय खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 10-5 है।

Open in App

मौजूदा विश्व चैम्पियन और शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू फ्रेंच ओपन के तीन गेम तक चले क्वार्टरफाइनल में शीर्ष वरीय ताई जु यिंग से हारकर बाहर हो गयीं। पांचवीं वरीय भारतीय को शुक्रवार रात दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी से एक घंटा 15 मिनट तक चले मुकाबले में 16-21 26-24 17-21 से हार का मुंह देखना पड़ा।

यह 10वीं दफा है जब सिंधू को चीनी ताइपे की जु यिंग से पराजय मिली हो जिनका इस भारतीय खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 10-5 है। सिंधू ने अंतिम बार अगस्त में विश्व चैम्पियनशिप खिताब हासिल करने के लिये एशियाई खेलों की स्वर्ण पदकधारी को हराया था। 24 साल की भारतीय ने 2016 ओलंपिक के दौरान भी जु यिंग को मात दी थी और पिछले साल विश्व टूर फाइनल्स में महिलाओं की नंबर एक एकल खिलाड़ी को मात दी थी।

दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधू की बासेल में विश्व चैम्पियनशिप खिताबी जीत के बाद यह टूर्नामेंट के शुरूआती दौर में लगातार चौथी हार है। शुक्रवार को साइना नेहवाल भी बाहर हो गयी थी। हालांकि सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी ने सेमीफाइनल में पहुंचकर चुनौती बरकरार रखी। भारत की इस 11वें नंबर की जोड़ी का सामना जापान के हिरोयुकी एंडो और युता वाटान्बे की पांचवीं वरीय जोड़ी से होगा।

टॅग्स :इंडियापी वी सिंधु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला