लाइव न्यूज़ :

सरकार ने मान लिया कहना तो 5 रुपये में पहुंचेंगे ऑफिस से घर, पांच हजार बाइक की है तैयारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 17:26 IST

दिल्ली में हर साल एक खास समय में होने वाले धुंध (स्मॉग) से लोगों को बहुत परेशानी होती है। इससे लोगों को अस्थमा, आंखों में जलन, स्किन एलर्जी जैसी कई तरह की परेशानियों का सामना करना होता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में लगने वाले ऑड-ईवन स्कीम में महिला चालकों, दिव्यांगों और बाइक को छूट दी गई है। नियम तोड़ने पर पिछले साल लगने वाले 2000 रुपये जुर्माने को बढ़ाकर 4000 रुपये कर दिया गया। 

अक्टूबर-नवंबर के बीच दिल्ली में अचानक से बढ़ जाने वाले वायु प्रदूषण (स्मॉग) के चलते एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू होगा। यह नियम 4 नवंबर से 15 नवंबर तक के लिये लाया जा रहा है। जिसके चलते कई लोग अपने वाहन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ऐसे में कैब सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी उबर ने दिल्ली सरकार से टू-व्हीलर टैक्सी चलाने की अनुमति मांगी है।

दरअसल उबर चाहती है कि ऑड-ईवन लागू रहने वाले 12 दिनों के लिये वह दिल्ली में बाइक टैक्सी की सर्विस दे सके और सरकार से अपने इस निवेदन पर सोच विचार करने के लिये कहा है।

ऑटोकार इंडिया के मुताबिक उबर ने सरकार से कहा है कि वह 5 हजार मोटरसाइकल के जरिये दिल्ली में लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना चाहती है। और कंपनी इस प्रॉजेक्ट को ऑड-ईवन के लागू रहने के दौरान करना चाहती है। 

कंपनी ये सुविधा लोगों को सिर्फ 5 रुपये प्रति राइड की कीमत पर देने की बात कर रही है। आपने कई जगह ओला-उबर की बाइक टैक्सी चलते हुये देखा होगा लेकिन बता दें कि दिल्ली में टू-व्हीलर टैक्सी की अनुमति नहीं है। फिलहाल इस मामले में दिल्ली सरकार की तरफ से अभी तक कुछ सामने नहीं आया है।

दिल्ली में लगने वाले ऑड-ईवन स्कीम में महिला चालकों, दिव्यांगों और बाइक को छूट दी गई है। इस बार कॉमर्शियल CNG वाहनों को भी छूट नहीं दी गयी है। इस बार नियम तोड़ने वालों पर जुर्माने की राशि भी बढ़ा दी गयी है। नियम तोड़ने पर पिछले साल लगने वाले 2000 रुपये जुर्माने को बढ़ाकर 4000 रुपये कर दिया गया। 

टॅग्स :उबरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें