लाइव न्यूज़ :

Toyota Etios Platinum एडिशन भारत में लॉन्च, जानें इसकी कीमत और खासियत

By सुवासित दत्त | Updated: March 1, 2018 11:20 IST

Toyota Etios Platinum एक लिमिटेड एडिशन कार है जिसे एक नए बॉडी कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देToyota Etios Platinum एक लिमिटेड एडिशन कार हैइस लिमिटेड एडिशन कार के पेट्रोल वर्जन की कीमत 7.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई हैइस लिमिटेड एडिशन कार के डीज़ल वर्जन की कीमत 8.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है

Toyota ने भारत में Etios Platinum लिमिटेड एडिशन कार को लॉन्च किया है। इस कार में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। Toyota Etios Platinum लिमिटेड एडिशन VX ट्रिम में उपलब्ध होगा जिसके पेट्रोल वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 7.84 लाख रुपये और डीज़ल वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 8.94 लाख रुपये रखी गई है।

पढ़ें: भारत में डीज़ल इंजन ऑप्शन में नहीं आएगी Toyota Yaris !

Toyota Etios Platinum को नए कलर ऑप्शन, डुअल-टोन अपहोल्सट्री और अतिरिक्त इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। हालांकि, कार के इंजन स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Toyota Etios Platinum को नए फैंटम ब्राउन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कार में 6.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। साथ ही इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले भी दिया गया है।

Toyota Etios Platinum एडिशन पेट्रोल और डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। कार के पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर इंजन लगा है जो 89 बीएचपी का पावर और 132Nm का टॉर्क देता है। वहीं. इसके डीज़ल वर्जन में 1.4-लीटर, D-4D इंजन लगा है जो 67 बीएचपी का पावर और 170Nm का टॉर्क देता है। इन दोनों इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।

Toyota जल्द ही Yaris सेडान को भी भारत में लॉन्च करने वाली है। Toyota Yaris को ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था। ये कार सिर्फ पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च की जाएगी। इस कार की बुकिंग जल्द शुरू की जाएगी।

टॅग्स :टोएटाटोयोटा इटिऑसकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें