लाइव न्यूज़ :

हाईटेक फीचर बन रहे हैं कारों के लिये मुसीबत, कार में जिंदा था पीड़ित लेकिन चाहकर भी नहीं बचा सके लोग, कार कंपनी पर दर्ज कराया केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 16:39 IST

कुछ समय पहले ही टेस्ला ने दावा किया था कि उसकी मॉडल S कार ने बेस्ट सेफ्टी रेटिंग हासिल किया है। लेकिन कंपनी की गाड़ियां हादसों के वजह से खबरों में रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत के अनुसार आग लगने औऱ उसमें धुंआ भर जाने के चलते डॉ एवन मारे गये। टेस्ला कार के सभी S मॉडल में ऐसे गेट दिये गये हैं जिनको खोलने का कोई अन्य तरीका नहीं है।

अमेरिका की मशहूर कार निर्माता कंपनी टेस्ला अपनी टेक्नॉलॉजी के लिये भी काफी फेमस है। ये कार कंपनी हाल ही में एक विवाद में घिर गयी। दरअसल कंपनी की एक टेक्नॉलॉजी वहां के एक डॉक्टर के मौत का कारण बन गयी। घटना साउथ फ्लोरिडा की है जहां एक दुर्घटना में डॉक्टर की मौत हो गई।

मृतक ओमार अवान अपनी टेस्ला कार मॉडल S से सफर कर रहे थे। यह एक इलेक्ट्रिक कार है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक कार एक पेड़ से टकरा गयी और इसमें लगी बैटरी में आग लग गई। कार में आग लगने के बाद वह धुंये से भर गई। फिर भी कार के भीतर पीड़ित अवान जिंदा थे।

घटना के बाद बाहर भीड़ जमा हो गयी लेकिन भीड़ उनको बचा नहीं सकी। क्योंकि वहां बाहर खड़ी भीड़ कार का दरवाजा नहीं खोल सकी। इसके पीछे कार का वो खास फीचर है जिसमें दरवाजे को खोलने के लिये उसकी इलेक्ट्रॉनिक चाबी को दरवाजे के पास रखने या कहें कि गेट में टच करने की जरूरत होती है। चाबी को कार के गेट के पास ले जाते ही ऑटोमैटिक गेट खुल जाता है।यह भी पढ़ें: इन 4 नई कारों पर है मारुति सुजुकी का पूरा फोकस, कुछ पुरानी कारों का भी देखने को मिलेगा नया अवतार

इस घटना के बाद टेस्ला कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। शिकायत के अनुसार आग लगने औऱ उसमें धुंआ भर जाने के चलते डॉ एवन मारे गये। क्योंकि टेस्ला कार के सभी S मॉडल में ऐसे गेट दिये गये हैं जिनको खोलने का कोई अन्य तरीका नहीं है।

कुछ समय पहले ही टेस्ला ने दावा किया था कि उसकी मॉडल S कार ने बेस्ट सेफ्टी रेटिंग हासिल किया है। लेकिन कंपनी की गाड़ियां हादसों के वजह से खबरों में रही हैं। साल 2018 में दो युवाओं की मौत के पीछे कार की बैटरी में लगने वाली आग को वजह बताया गया था। अन्य मुकदमों में टेस्ला के ऑटोमैटिक ड्राइवर असिस्टेंट फीचर को कई मौतों के लिये जिम्मेदार ठहराया गया है।

टॅग्स :टेस्लाकारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की