लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क का ऐलान, 2019 के अंत तक भारत में कदम रखेगी Tesla

By सुवासित दत्त | Updated: November 6, 2018 15:58 IST

कंपनी नॉर्थ अमेरिका, पूर्व यूरोप, चीन और जापान में भी कदम रखेगी।

Open in App

टेस्ला मोटर्स के प्रमुख एलन मस्क ने अपनी कंपनी के भविष्य के योजनाओं का खुलासा कर दिया है। एक ट्वीट में उन्होंने बताया कि कंपनी बहुत जल्द ग्लोबल मार्केट में अपना विस्तार करेगी। भारत में Tesla की एंट्री 2019 के अंत तक होगी। इसके अलावा कंपनी नॉर्थ अमेरिका, पूर्व यूरोप, चीन और जापान में भी कदम रखेगी।

फिलहाल, Tesla ने चीन में एक प्रोडक्शन फैसिलिटी बना रखा है और एशिया-पैसिफिक इलाके में इसी फैक्ट्री के ज़रिए कार पहुंचाई जाएगी। कंपनी का लक्ष्य है कि जल्द ही मॉडल 3 के 5,000 यूनिट्स तैयार किए जाएंगे ताकि प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों तक जल्द से जल्द कार पहुंचाई जा सके। एलन ने बताया कि उनकी पूरी कोशिश  है कि टेस्ला की कारों पर लगने वाली लागत को कम किया जा सके।

टेस्ला ने साल 2017 में पहली बार ऐलान किया था कि कंपनी भारत में भी कदम रखेगी। लेकिन, भारत सरकार के नियमों की वजह से कंपनी ने थोड़े दिन के लिए इस प्लान पर ब्रेक लगा दिया था। आपको बता दें कि Tesla की इलेक्ट्रिक कारों को काफी पसंद किया जाता है। इन कारों की खूबी है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये 215 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसके अलावा ये कार 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 6 सेकेंड में पकड़ लेती है।

टॅग्स :इलेक्ट्रिक व्हीकलइलेक्ट्रिक कारटेस्ला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

कारोबारभारत में पहली टेस्ला कार की डिलीवरी, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को चाबी, जानें कीमत, देखिए वीडियो

कारोबारटेस्ला इंडिया का पहला शोरूम आज से खुला, कारों की शुरुआती कीमत इतने लाख रुपये

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें