लाइव न्यूज़ :

ये है इंडियन आर्मी के लिए खास तैयार की गई Tata Safari Storme, जानें इसकी खासियत

By सुवासित दत्त | Updated: April 6, 2018 12:51 IST

Tata Safari Storme के आर्मी एडिशन की तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई है। ये Tata Safari Storme खासतौर पर इंडियन आर्मी के लिए तैयार की गई है।

Open in App

कुछ महीनों पहले ये खबर आई थी कि Tata Motors अब इंडियन आर्मी के लिए खासतौर पर गाड़ियां तैयार करेगी। इंडियन आर्मी ने Tata Safari Storme को चुना था जिसमें सेना की ज़रूरतों के मुताबिक बदलाव किए जाएंगे और उसे तैयार किया जाएगा। Tata Motors इंडियन आर्मी को Tata Safari Storme के 3,192 यूनिट स्पलाई करेगी। खासतौर पर सेना के लिए तैयार की गई इस Tata Safari Storme की पहली तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई है।

Tata Safari Storme के आर्मी एडिशन को डार्क ग्रीन शेड से पेंट किया गया है। आमतौर पर सेना की गाड़ियों को ग्रीन कलर से ही पेंट किया जाता है। Tata Safari Storme Army Edition में क्रोम या अन्य ट्रीटमेंट नहीं किया गया है। सिर्फ रूफ रेल और फुट स्टेप को अन्य रंग से पेंट किया गया है। गाड़ी के रियर लेफ्ट फेंडर पर कनस्टर कैरियर लगाया गया है। इसके अलावा फ्रंट बंपर पर स्पॉटलाइट और नया एंटेना लगाया गया है। गाड़ी के इंटीरियर को बीज कलर का रखा गया है। Tata Safari Storme आर्मी एडिशन के इंटीरियर की जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

Tata Safari Storme में 2.2-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन लगा है जो 154 बीएचपी का पावर और 400Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगाया गया है। आर्मी एडिशन को 4x4 सिस्टम से लैस किया गया है।

Picture Credit: Facebook

टॅग्स :टाटा मोटर्सभारतीय सेनाएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें