लाइव न्यूज़ :

महंगी हुई टाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी हैरियर, 31,000 तक बढ़ाए सभी मॉडल के दाम

By रजनीश | Updated: June 17, 2019 12:35 IST

लॉन्च होने के बाद यह पहली बार है जब हैरियर की कीमत बढ़ाई गई है। इसके अलावा कई कंपनियों ने कार की कीमत बढ़ाई है उसके पीछे लागत और बीएस-6 के अनुकूल कार में बदलाव को एक बड़ा कारण बताया है...

Open in App
ठळक मुद्देटाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की कीमत 12.99 लाख से शुरू होकर 16.55 लाख तक जाती है। हर महीने लगभग 1500 यूनिट हैरियर की बेची जाती हैं।हैरियर टाटा की तीसरी बेस्ट सेलिंग कार बन गई है।

टाटा मोटर्स ने बहुत ही शांति ढंग से अपने कॉम्पैक्ट एसयूवी कार हैरियर की कीमत बढ़ा दिया। टाटा हैरियर की कीमत 31,000 रुपये बढ़ाई गई है। यह कार 12.99 लाख से शुरू होकर 16.55 लाख तक जाती है। कार की ये कीमत इसके एक्स शोरूम दिल्ली की है।

लॉन्च होने के बाद यह पहली बार है जब हैरियर की कीमत बढ़ाई गई है। हालांकि टाटा ने कार की कीमत बढ़ाए जाने के कारण के बारे में अभी तक कुछ नहीं बताया है। हैरियर के XE, XM, XT और XZ मॉडल उपलब्ध हैं।

हैरियर ने बिक्री के मामले में बढ़िया शुरूआत किया। हर महीने लगभग 1500 यूनिट हैरियर की बेची जाती हैं। इसी के साथ हैरियर टाटा की तीसरी बेस्ट सेलिंग कार बन गई है। पहले और दूसरे नंबर पर अभी भी नेक्सान और टियागो हैं। 

दिलचस्प बात यह है कि हैरियर की कीमत उस दौरान बढ़ाई गई जब बाजार में एमजी की हेक्टर और किया मोटर्स की सेल्टोस उसे कॉम्पिटिशन देने को तैयार हैं। 20 जून को जब सेल्टोस से पर्दा उठेगा वहीं फीचर से भरपूर एमजी की हेक्टर भी लॉन्च होने की तैयारी में है। बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच बिक्री के लिहाज से टाटा हैरियर बढ़ी कीमत महत्वपूर्ण होगी।

टॅग्स :टाटाएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें