लाइव न्यूज़ :

3 मिनट में बिक गए रॉयल एनफील्ड के ये खास हेलमेट, सिर्फ 200 लोगों के पास था खरीदने का मौका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2019 15:21 IST

हेलमेट की बिक्री से अंदाजा लगा सकते हैं कि सिंपल डिजाइन और ब्लैक कलर पर गोल्डन लाइन्स वाले ये हेलमेट लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे और देखते ही देखते सारे हेलमेट बिक गये।

Open in App
ठळक मुद्देये हेलमेट ओपन फेस और फुल फेस दोनों ही मॉडल में उतारे गये थे।हेलमेट मीडियम (M), लार्ज (L) और एक्स्ट्रा लार्ज (XL) तीन साइज में कंपनी की साइट पर उपलब्ध हैं।

रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में दो खास हेलमेट लॉन्च किये थे। ये हेलमेट लिमिटेड एडिशन के तहत लॉन्च किये गये थे। जिसमें सिर्फ 200 ग्राहकों को ही इन हेलमेट्स को खरीदने का मौका दिया गया था। इस हेलमेट को लोगों ने काफी पसंद किया और सिर्फ 3 मिनट (180 सेकंड) के भीतर ही लिमिटेड एडिशन वाले 200 हेलमेट बिक गये।

कंपनी के लिमिटेड एडिशन के तहत लॉन्च किये गये ये हेलमेट ओपन फेस और फुल फेस दो वेरिएंट में उतारे गये थे। इनकी कीमत 4000 रुपये और 5000 रुपये तय की गई थी। इन हेलमेट्स में खास बात थी इनमें दी गई गोल्डन लाइन्स। 

हेलमेट मीडियम (M), लार्ज (L) और एक्स्ट्रा लार्ज (XL) तीन साइज में कंपनी की साइट पर उपलब्ध कराये गये थे। बताया गया कि हेलमेट के ऊपर दी गई गोल्डन लाइन्स को कुमार ब्रदर्स द्वारा हाथ से पेंट किया गया है। हेलमेट में दी जाने वाली गोल्डन लाइन की तरह ही बुलेट के तेल टैंक पर पिछले लंबे समय से ऐसी ही गोल्डन लाइन्स दी जा रही हैं।

हेलमेट की बिक्री से अंदाजा लगा सकते हैं कि सिंपल डिजाइन और ब्लैक कलर पर गोल्डन लाइन्स वाले ये हेलमेट लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे और देखते ही देखते सारे हेलमेट बिक गये। इन हेलमेट को बेचने के लिये 4 दिसंबर को शाम 4 बजे का समय तय किया गया था। 

टॅग्स :रॉयल एनफील्डरोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

ज़रा हटकेबेटा सड़क पर झगड़ा मत करो?, मना किया तो बुजुर्ग मां को धक्का दिया?, ऐसी गुंडागर्दी को क्यों बर्दाश्त किया जा रहा?

भारतजेब्रा क्रॉसिंग और फुट ओवर ब्रिज/एस्केलेटर और अंडरपास बनाने का निर्देश, सीएम नीतीश कुमार ने 5 बड़े फैसलों की दी जानकारी

भारतसड़क हादसों पर अब लगेगी लगाम, गाड़ियां खुद रोकेगी दुर्घटनाएं! जानें नई तकनीक के बारे में सबकुछ

क्राइम अलर्टChhattisgarh: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत; 3 घायल

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें