लाइव न्यूज़ :

Royal Enfield की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप 5 बाइक, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

By धीरज पाल | Updated: November 19, 2018 08:59 IST

इस लिस्ट में सबसे पहले रॉयल एनफील्ड की Royal Enfield Classic 350 बाइक का नाम आता है। आइए जानते हैं कि भारत में रॉयल एफील्ड की पांच ऐसे बाइक के बारे में जो सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं।

Open in App

भारत में रॉयल एनफील्ड सबसे अधिक पसंदीदा बाइकों में से एक है। रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बजारों में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। अगर आप भी रॉयल एनफील्ड बाइक के शौकीन है और बाइक खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको रॉयल एनफील्ड के पांच ऐसे बाइक के बारे में बताएंगे, जो सबसे अधिक माइलेज देता हो। साथ ही साथ परर्फार्मेंस भी आगे हो। बता दें कि यह बाइक लगभग 40 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देते हैं।

आइए जानते हैं इन बाइकों के बारे में...      

Royal Enfield Classic 350

 

इस लिस्ट में सबसे पहले रॉयल एनफील्ड की Royal Enfield Classic 350 बाइक का नाम आता है। इस बाइक में 346 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा है जिसे 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। ये इंजन 19.8 बीएचपी पावर और 28Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 37 किलोमीटर प्रति लीटर से 40 किलोमीटर तक का माइलेज देता है। Royal Enfield Himalayan और Classic 500 के बाद Royal Enfield Classic 350 कंपनी की तीसरी बाइक है जिसे ABS से लैस किया गया है। 

Royal Enfield Bullet  ES 350

रॉयल एनफील्‍ड बुलेट ES 350 माइलेज के मामले में एकदम खरे उतरी है। इस बाइक में 346 सीसी, सिंगल सि‍लेंडर, 4 स्‍ट्रोक, ट्वीनस्‍पार्क, एयरकूल्‍ड इंजन लगा है। यह इंजन 19.8 बीएचपी पावर और 28 एनएम टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। इसमें भी 5 स्‍पीड गि‍यरबॉक्‍स है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 35 किलोमीटर प्रति लीटर से 37 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। इसकी शुरुआती कीमत 1.13 लाख रुपये है। 

Royal Enfield  Thunderbird 350

Royal Enfield Thunderbird 350X में 346 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है जो 19.8 बीएचपी का पावर और 28Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 32 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है।  Royal Enfield Thunderbird 350 के रेग्युलर मॉडल की कीमत 1.48 लाख रुपये और 500 की कीमत 1.90 लाख रुपये है।  

Royal Enfield Himalayan  माइलेज के मामले में Royal Enfield Himalayan अपने पैमाने पर खरी उतरी है।  इस बाइक में 411 सीसी, सिंगल सि‍लेंडर, 4 स्‍ट्रोक, एयरकूल्ड, SOHC, फ्यूल इंजेक्‍शन इंजन लगा है। यह इंजन 24.5 बीएचपी पावर और 32 एनएम टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। यह इंजन 5 स्‍पीड कॉन्‍सटेंट मैश गि‍यरबॉक्‍स के साथ आता है। इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सि‍स्‍टम (ABS) भी है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 32 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती कीमत 1.69 लाख रुपए है। 

टॅग्स :रॉयल एनफील्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRoyal Enfield 350 सीसी की बाइक 22,000 रुपये हुई सस्ती

ज़रा हटकेHyderabad Motorcycle Fire Blast: खौफनाक वीडियो, बाइक में ब्लास्ट,10 घायल, वीडियो वायरल

कारोबारआयशर मोटर्स, टीवीएस, बजाज समेत इन कंपनियों के शेयरों ने बाजार में मचाया धमाल, पढ़ें पूरी जानकारी

कारोबाररॉयल एनफील्ड ने नयी क्लासिक 350 पेश की, कीमत 1.84 लाख रुपये

हॉट व्हील्स82 हजार में खरीदें, 2.17 लाख रुपये वाली Royal Enfield Classic 350, साथ में 1 साल की वारंटी

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें