लाइव न्यूज़ :

Range Rover Evoque का 'Landmark Editon' भारत में लॉन्च, कीमत 50.20 लाख रुपये

By सुवासित दत्त | Updated: January 16, 2018 18:26 IST

Range Rover Evoque के इस खास एडिशन में 2-लीटर डीज़ल इंजन लगा है जो 177 बीएचपी का पावर और 430Nm का टॉर्क देता है।

Open in App

Land Rover ने 2018 Range Rover के Landmark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 50.20 लाख रुपये रखी गई है। इस खास एडिशन को इस स्टाइलिश एसयूवी के 6 साल पूरे होने के मौके पर लॉन्च किया गया है।

Range Rover Evoque को भारत में सबसे पहले साल 2011 में लॉन्च किया गया था और तब से ही इस एसयूवी का नाम देश की सबसे स्टाइलिश एसयूवी में शुमार है। Landmark Edition में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं जो इसे इसके स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं। इस खास एडिशन में डायनेमिक बॉडी स्टाइल किट, बॉडी कलर्ड डोर क्लैडिंग, ग्रेफाइट एटलस ग्रिल, बोनट, फेंडर वेंट इत्यादि लगाए गए हैं। इसके अलावा इस एसयूवी में 18-इंच व्हील लगाया गया है। इस एडिशन में कीलेस एंट्री और पावर जेस्चर टेलगेट भी लगाया गया है।

Range Rover Evoque के इस खास एडिशन में 2-लीटर डीज़ल इंजन लगा है जो 177 बीएचपी का पावर और 430Nm का टॉर्क देता है। ये एसयूवी 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 9 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 195 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

इस मौके पर Jaguar Land Rover India के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा, 'हमने Range Rover Evoque को एक अलग अंदाज़ में पेश किया है। दुनियाभर में इस एसयूवी के डिजाइन को काफी सराहना मिली है। हमें उम्मीद है कि इस खास एडिशन को भी लोग काफी पसंद करेंगे।'

टॅग्स :लैंड रोवररेंज रोवर इवोकएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

क्राइम अलर्टVIDEO: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान ड्राइवर ने लोगों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 2 की मौत; 3 घायल

क्राइम अलर्टJaipur: रिटायर्ट सेना के अधिकारी को कार से कुचलने वाली महिला जमानत पर रिहा, हादसे में 64 वर्षीय शख्स की गई जान

क्राइम अलर्टJaipur hit-and-run: जयपुर में SUV का कहर, शख्स को कुचलकर चालक फरार; लोगों में आक्रोश

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें