लाइव न्यूज़ :

वाहन उद्योग में मंदी का असर, मारुति के 3,000 से ज्यादा अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी गई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2019 09:38 IST

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा वाहन उद्योग में नरमी को देखते हुए अस्थायी कर्मचारियों के अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन उद्योग में मंदी से नौकरियों का बुरा हाल, कई अस्थायी कर्मचारियों को नौकरी गंवानी पड़ीमारुति सुजुकी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा- सरकार अगर सकारात्मक कदम उठाती है तो सुधरेंगे हालात

वाहन उद्योग में जारी मंदी के बीच देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के 3000 से ज्यादा अस्थायी कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा वाहन उद्योग में नरमी को देखते हुए अस्थायी कर्मचारियों के अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया गया है जबकि स्थायी कर्मचारियों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा है। 

भार्गव ने कुछ निजी टीवी चैनलों से बातचीत में कहा, 'यह कारोबार का हिस्सा है, जब मांग बढ़ती है तो अनुबंध पर ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती की जाती है और जब मांग घटती है तो उनकी संख्या कम की जाती है।' 

उन्होंने कहा, 'मारुति सुजुकी से जुड़े करीब 3,000 अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी चली गई है।' 

भार्गव ने दोहराया कि वाहन क्षेत्र अर्थव्यवस्था में बिक्री, सेवा, बीमा, लाइसेंस, वित्तपोषण, चालक, पेट्रोल पंप, परिवहन से जुड़ी नौकरियां सृजित करता है। उन्होंने चेताया कि वाहन बिक्री में थोड़ी सी गिरावट से नौकरियों पर बड़े पैमाने पर असर पड़ेगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या जुलाई में क्या उद्योग का सबसे न्यूनतम स्तर रहा, आर सी भार्गव ने कहा कि तीसरे या चौथे क्वॉर्टर से कुछ बेहतर होने की उम्मीद करनी चाहिए। साथ ही भार्गव ने कहा, 'अगर सरकार कुछ घोषणा करती है और सकारात्मक कदम उठाती है तो स्थिति और सुधर सकती है। हालांकि यह सरकार पर निर्भर है कि जीएसटी रेट में कटौती की जाए और सही कदम उठाये जाएं।'

वहीं, दूसरी ओर टीवीएस ग्रुप के लिए सामान बनाने वाले सुंदरम-क्लेटन (एससीएल) ने भी शुक्रवार को कहा कि वह तमिलनाडु के पाडी फैक्ट्री को दो दिन के लिए बंद कर रही है। एससीएल के अनुसार 16 और 17 अगस्त को फैक्ट्री को बंद रखने का फैसला मांग में आई कमी के कारण लिया गया है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार दोपहिया वाहन बनाने वाली हीरो मोटोकॉकॉर्प ने भी चार दिनों के लिए अपने प्लांट को बंद करने की घोषणा की है।

हीरो मोटोकॉकॉर्प अपने मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट को 15 से 18 अगस्त तक बंद रखेगा। पीटीआई के अनुसार कंपनी की यह स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन और सप्ताहांत को देखते हुए सलाना छुट्टी भी है लेकिन साथ ही उत्पादन को व्यस्थित करने का भी यह मौका होगा। कंपनी के अनुसार चार दिन प्लांट को बंद करने की बात मौजूदा बाजार की स्थिति को भी दर्शाती है।

टॅग्स :मारुति सुजुकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें