लाइव न्यूज़ :

अब बिना खरीदे बनें कार मालिक, जानें क्या है सब्सक्रिप्शन प्लान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2019 15:36 IST

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और कार लोन की बढ़ी ब्याज दर के साथ ही कार तेजी से गिरती वैल्यू की वजह से कार कंपनियों ने यह मॉडल निकाला है...

Open in App
ठळक मुद्देज्यादा आबादी वाले शहरों में कई लोगों को खुद की कार रखने को झंझट समझते हैं।कार को सब्सक्रिप्शन पर देने के मामले में हुंडई, फॉक्सवैगन, निशान और एमजी मोटर्स प्रमुख हैं।

आप कार नहीं खरीद पा रहे हैं या फिर कार मालिक बनने के बाद उसको रखने के लिए सुरक्षित जगह और सर्विसिंग आदि की होने वाले झंझट से बचने के लिए कार नहीं खरीद रहे हैं। जरूरत पड़ने पर ओला, उबर जैसी कैब टैक्सी का सहारा लेते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब इसे मोबाइल प्लान की तरह इसे भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

इसको ऐसे समझिए कि जैसे आप अभी आप बात करने, इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए अपने मोबाइल में सिम के इस्तेमाल करते हैं। उसके बदले आप उस सिम को हर महीने रिचार्ज कराते हैं। इसी तरह अब आप कार की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और कार लोन की बढ़ी ब्याज दर के साथ ही कार तेजी से गिरती वैल्यू की वजह से कार कंपनियों ने यह मॉडल निकाला है। कार के इस सब्सक्रिप्शन मॉडल में आप नयी कार बिना किसी डाउन पेमेंट के ले सकते हैं। 

इसके बदले आपको सिर्फ पहले से निर्धारित मासिक सब्सक्रिप्शन चुकाना होगा। पेट्रोल डीजल सीएनजी का खर्च आपका होगा बाकी कार का बीमा, रोड टैक्स, मेंटेनेंस और रजिस्ट्रेशन आदि का खर्च कंपनी उठाएगी।

कार को सब्सक्रिप्शन पर देने के मामले में हुंडई, फॉक्सवैगन, निशान और एमजी मोटर्स प्रमुख हैं। महिंद्रा भी जल्द ही रेव के साथ सब्सक्रिप्शन प्लान लांच करने जा रही है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति और टाटा अभी इस बारे में प्लान बना रही हैं।

ऑटोमोबाइल की बिक्री की रफ्तार दो दशक के निचले स्तर पर है। कार के सब्सक्रिप्शन मॉडल से युवा ग्राहकों को बिना मोटा खर्च किये और मासिक किस्त की चिंता किये बिना नई कार लेने में मदद मिलेगी। इस प्लान का फायदा ऐसे युवा भी ले सकते हैं जो बिना ज्यादा पैसे खर्च करते हुए भी लाइफ स्टाइल में समझौता नहीं चाहते।

टॅग्स :कारकार खरीदने की टिप्सओलाउबर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें