लाइव न्यूज़ :

अब पार्किंग में नहीं लगेगा जाम, टिकट के झंझट से होगी मुक्ति, आ गई ये नई सुविधा

By रजनीश | Updated: July 16, 2020 10:52 IST

फास्टैग की सुविधा को सबसे पहले टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए लाया गया था। दरअसल पहले टोल टैक्स के लिए टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगती थीं। इससे कई बार जाम भी लग जाता था। 

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का कहना है कि हैदराबाद एयरपोर्ट पर फास्टैग की सुविधा को लोगों की तरफ से अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने कहा कि फास्टैग सर्विस को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरू जैसे बड़े शहरों में मॉल, एयरपोर्ट और प्राइवेट पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

हाईवे के टोल टैक्स, मॉल में कार पार्किंग, एयरपोर्ट और प्राइवेट पार्किंग के लिए अभी तक सभी जगह अलग-अलग टिकट के लिए पैसे देने होते थे। टिकट और पैसे के लेनदेन में लंबी लाइन लगती थी। कई बार ये लंबा इंतजार जाम का कारण बन जाता है। अब लोगों को अलग-अलग टिकट कटाने और पैसे देने से जल्द ही छुटकारा मिलने जा रहा है।

अब पार्किंग के लिए फास्टैग (FASTag) का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलने जा रही है। मंगलवार को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने कहा कि वह एक अंतर प्रणाली सिस्टम को पेश करेगा, जिससे फास्टैग का इस्तेमाल मॉल, हवाई अड्डों और प्राइवेट पार्किंग में किया जा सकेगा। 

फास्टैग की सुविधा से लोगों को इन सभी जगहों पर पार्किंग के टिकट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे लोगों का समय बचेगा और पैसा भी फास्टैग से कट जाएगा। इसके साथ ही जाम के झाम से भी राहत मिलेगी। फास्टैग की सुविधा को सबसे पहले टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए लाया गया था। दरअसल पहले टोल टैक्स के लिए टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगती थीं। इससे कई बार जाम भी लग जाता था। 

गाड़ी खड़ी रहने के दौरान पेट्रोल-डीजल की भी खपत होती थी। ऐसे में फास्टैग की सुविधा दी गई। इससे टोल प्लाजा से कार गुजरते ही अपने आप टोल टैक्स कट जाता है।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर शुरू हुई सुविधानेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का कहना है कि हैदराबाद एयरपोर्ट पर फास्टैग की सुविधा को लोगों की तरफ से अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है। अब इसे देश के अन्य बड़े शहरों में भी लागू किया जा रहा है। बता दें कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स टोल कलेक्शन मौजूदा समय में हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लागू है।

इन शहरों में मिलेगी सुविधानेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने कहा कि फास्टैग सर्विस को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरू जैसे बड़े शहरों में मॉल, एयरपोर्ट और प्राइवेट पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे कांटैक्टलेस पार्किंग संभव होगी। 

फास्टैगफास्टैग को गाड़ी के विंडशील्ड पर लगाया जाता है। यह रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नॉलॉजी (RFID) से लैस टैग होता है। इससे लोगों को टोल प्लाजा पर अपनी कार रोकना नहीं पड़ता और फास्टैग से टोल टैक्स खुद से ही कट जाता है। फास्टैग का इस्तेमाल टोल शुल्क लेने के लिए सीधे प्रीपेड वॉलेट या उससे जुड़े बैंक खाते से किया जाता है।

टॅग्स :फास्टैग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

कारोबारMarch 1 New Rules: 1 मार्च से आपकी जेब पर होगा सीधा असर, ट्रेन और रसोई गैस के नियमों में बड़ा फेरबदल; देखें पूरी लिस्ट

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

भारतToll Tax New Rules: टोल टैक्स चुकाने का नियम बदला, अब बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल

भारत1 February Rules Change: आधार कार्ड से लेकर फास्टैग तक..., 1 फरवरी ने इन नियमों में बड़ा बदलाव

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें