लाइव न्यूज़ :

2018 Maruti Suzuki Swift को अब तक मिली 60,000 से ज्यादा बुकिंग

By सुवासित दत्त | Updated: February 23, 2018 17:26 IST

नई Maruti Swift को अब तक 60,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। कार को मिल रही इस प्रतिक्रिया से कंपनी भी बेहद खुश है।

Open in App
ठळक मुद्देनई Swift को ऑटो एक्सपो 2018 में लॉन्च किया गया थापिछले मॉडल की तुलना में ये कार ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम हैकार की कीमत 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है

2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च हुई नई Maruti Suzuki Swift लगातार सुर्खियों में है। Next-Gen Maruti Suzuki Swift की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से लेकर 8.29 लाख रुपये के बीच रखी गई है। नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट पहले की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम हो गई है। लॉन्च के दिन कंपनी ने ये ऐलान किया था कि इस कार को करीब 40,000 बुकिंग मिल चुकी है। अब खबर मिली है कि नई Maruti Swift को अब तक 60,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। कार को मिल रही इस प्रतिक्रिया से कंपनी भी बेहद खुश है।

Next-Gen Maruti Suzuki Swift पिछले मॉडल की तुलना में काफी अलग नज़र आती है। कार में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। 2018 Maruti Suzuki Swift में डुअल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड माउंट सीट, एयर कंडिशन, पावर स्टीयरिंग, एलईडी प्रोजेक्टर लाइट, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, डायमंड कट एलॉय व्हील, की लेस एंट्री, पुश स्टार्ट-स्टॉप बटन, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

2018 Maruti Suzuki Swift  को कंपनी के नए HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस कार में पहली बार पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है। 2018 Maruti Suzuki Swift में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 82 बीएचपी का पावर देता है वहीं, इसमें लगा 1.3-लीटर डीज़ल इंजन 74 बीएचपी का पावर देता है। कार के VXi/VDi और ZXi/ZDi वेरिएंट में AGS (ऑटो गियर शिफ्ट) का ऑप्शन दिया गया है।

कंपनी ने इस कार की फ्यूल एफिशिएंसी में भी सुधार किया है। कंपनी के दावों के मुताबिक 2018 Maruti Suzuki Swift का पेट्रोल वर्जन 22 किलोमीटर प्रति लीटर और डीज़ल इंजन 28.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। फिलहाल, ग्राहकों को इस कार की डिलिवरी के लिए 6 से 8 हफ्तों तक का इंतज़ार करना पड़ सकता है।

टॅग्स :मारुति सुजुकी2018 मारुति सुजुकी स्विफ्टकारनई कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें