लाइव न्यूज़ :

पिछले साल देश में 1.4 प्रतिशत बढ़ी मर्सिडीज बेंज की बिक्री

By भाषा | Updated: January 9, 2019 16:36 IST

Mercedes-Benz इंडिया ने जारी बयान में दावा किया कि उसने लगातार चौथे साल घरेलू बाजार में लग्जरी श्रेणी में पहला स्थान बरकरार रखा है। कंपनी ने 2017 में घरेलू बाजार में 15,330 इकाइयों की बिक्री की थी।

Open in App

नई दिल्ली, 9 जनवरी: जर्मनी की वाहन बनाने वाली कंपनी Mercedes-Benz ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2018 में देश में उसकी बिक्री 1.4 प्रतिशत बढ़कर 15,538 इकाइयों पर पहुंच गयी।

मर्सिडीज बेंज इंडिया ने जारी बयान में दावा किया कि उसने लगातार चौथे साल घरेलू बाजार में लग्जरी श्रेणी में पहला स्थान बरकरार रखा है। कंपनी ने 2017 में घरेलू बाजार में 15,330 इकाइयों की बिक्री की थी।

कंपनी ने कहा कि 2018 में नयी पीढ़ी की कारों, सेडान, स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल तथा एएमजी पोर्टफोलियो समेत सभी श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन से बिक्री बढ़ी है।

Mercedes-Benz इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने कहा, ‘‘हम 2018 के उत्तरार्द्ध में वृहद आर्थिक चुनौतियों से जूझने के बाद भी साल के दौरान बिक्री के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने चौथी तिमाही में मजबूत वापसी की और पूरे साल के दौरान बिक्री में वृद्धि दर्ज करने में सफल रहे।’’

उन्होंने भविष्य के परिदृश्य के बारे में कहा, ‘‘2019 हमारे लिये महत्वपूर्ण साल होने वाला है क्योंकि हम भारत में 25 साल के परिचालन का मील का पत्थर हासिल करने वाले हैं।’’

टॅग्स :मर्सिडीज बेंज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारनए साल 2026 में लगेगा झटका, रेनो इंडिया वाहन के दाम 2, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर 2 और मर्सिडीज-बेंज इंडिया वाहनों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाएगी

कारोबार01 जनवरी 2026 से कीमत में 2 प्रतिशत की वृद्धि, मर्सिडीज-बेंज इंडिया की घोषणा, हर तिमाही में बढ़ेंगे दाम?, यूरो के मुकाबले रुपये में गिरावट

ज़रा हटके27,50,000 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर मर्सिडीज कार के लिए खरीदा 0001 नंबर

कारोबारGST New Rate: 22 सितंबर से लागू, 45000 से 1000000 रुपये तक होंगी कार की कीमत कम, महिंद्रा, टाटा, हुडई, मारुति सुजुकी की ऑल्टो से लेकर मर्सिडीज-बेंज तक

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें