लाइव न्यूज़ :

आपकी चहेती मारुति ब्रेजा कार इस नए इंजन के साथ तहलका मचाने को तैयार, 20 दिन में ही बुक हो गईं 10,000 कारें

By रजनीश | Updated: March 2, 2020 15:33 IST

मारुति सुजुकी ने फिलहाल ब्रेजा का सिर्फ पेट्रोल इंजन वाला मॉडल ही लॉन्च किया है। मारुति ब्रेजा का डीजल इंजन कब लॉन्च करेगी इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 

Open in App
ठळक मुद्देमारुति ने नई ब्रेजा में BS6 एमिशन वाला 1.5-लीटर का 4-सिलिंडर K15B पेट्रोल इंजन दिया है।

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी एसयूवी विटारा ब्रेजा (Vitara Breeza) का फेसलिफ्ट ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था। ऑटो एक्सपो में शोकेस किए जाने के बाद अब भारतीय बाजार में इस कार की बिक्री भी शुरू हो चुकी है। मारुति सुजुकी की इस नई ब्रेजा की शुरुआती कीमत 7.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इस कार के टॉप मॉडल की कीमत 11.40 लाख रुपये तक जाती है। 

मारुति की इस जबरदस्त एसयूवी कार ब्रेजा को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि 20 दिन पहले कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू की थी और अब तब इस कार की 10000 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। 

मारुति को अपनी इस कार से काफी उम्मीद है क्योंकि किसी समय यह कार मारुति की काफी ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक थी। लेकिन साल 2019 में मारुति की इस कार की बिक्री में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये थी की इसके मुकाबले की अन्य कारें काफी नए फीचर्स के साथ लॉन्च हो रही थी लेकिन मारुति अपनी इस कार में कोई अपडेट नहीं कर रही थी।

इंजनहालांकि अब मारुति ने अपनी इस नई कार में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। पहला तो इसके इंजन को BS6 में अपग्रेड किया गया है। कार में 1.5-लीटर का 4-सिलिंडर K15B पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार में दिया गया माइल्ड हाईब्रिड इंजन 103 bhp की पावर और 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

नई ब्रेजा में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें सुजुकी का 4-स्पीड वाला ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट दिया है। हालांकि मारुति की स्मार्ट हाईब्रिड टेक्नॉलॉजी केवल ब्रेजा के ऑटोमैटिक वेरिएंट में मिलती है।

डीजल ब्रेजा हुई बंदमारुति सुजुकी ने फिलहाल ब्रेजा का सिर्फ पेट्रोल इंजन वाला मॉडल ही लॉन्च किया है। मारुति ब्रेजा का डीजल इंजन कब लॉन्च करेगी इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 

फोटो क्रेडिट: RUSHLANE

डिजाइनलुक की बात करें तो नई ब्रेजा में कई कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। पुराने मॉडल के मुकाबले इसका फ्रंट लुक काफी बोल्ड और एग्रेसिव हो गया है। इसमें नई क्रोम ग्रिल, नया बंपर और नई फॉग लैम्प दी गई हैं। कंपनी ने इसमें 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए हैं। एलईडी लाइट वाले टेललैम्प दिए गए हैं। कार के रियर डिजाइन में आपको कोई बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकारकार खरीदने की टिप्सएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें