लाइव न्यूज़ :

मारुति सिखाएगी ड्राइविंग, सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए तैयार करेगी बेहतर चालक

By भाषा | Updated: January 17, 2020 11:23 IST

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी चालकों को व्यापक प्रशिक्षण देगी जिसमें गाड़ी चलाने के साथ अच्छा आचरण भी शामिल है। मारुति का कहना है कि सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिये कौशल प्रशिक्षण और बेहतर आचरण महत्वपूर्ण है।

Open in App
ठळक मुद्देमारुति सुजुकी का कहना है कि पहले चरण में 800 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।मारुति सुजुकी ने हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) के तहत चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह चालू वित्त वर्ष में 800 चालकों को प्रशिक्षण देगी। यह हरियाणा सरकार के साथ संयुक्त कार्यक्रम का हिस्सा है। एमएसआई ने हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) के तहत चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।यह प्रशिक्षण बहादुरगढ़ और रोहतक में कंपनी के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) में होगा। कंपनी का एचएसडीएम के साथ गठजोड़ का मकसद बेहतर चालक तैयार करना और राज्य की सड़कों को सुरक्षित बनाना है। बहादुरगढ़ और रोहतक में स्थित संस्थान मारुति सुजुकी और हरियाणा परिवहन विभाग की संयुक्त उद्यम है।एमएसआई के कार्यकारी सलाहकार (कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी) अजय कुमार तोमर ने कहा, ‘‘चालकों को व्यापक प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें गाड़ी चलाने के साथ अच्छा आचरण शामिल हैं। हमारी सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिये कौशल प्रशिक्षण और बेहतर आचरण महत्वपूर्ण है।’’ कंपनी ने कहा कि पहले चरण में करीब 800 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

टॅग्स :मारुति सुजुकीहरियाणारोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें