लाइव न्यूज़ :

अब बिना कार खरीदे बनें गाड़ी मालिक, महिंद्रा, ह्युंडई के बाद अब मारुति सुजुकी भी कार लीजिंग को तैयार

By रजनीश | Updated: May 31, 2020 10:41 IST

भारत का ऑटोमोबाइल लंबे समय से बुरे दौर से गुजर रहा है। पहले यह सेक्टर आर्थिक मंदी की मार से जूझता रहा और अब कोरोना की मार ने और ज्यादा मुसीबत में पहुंचा दिया है। लेकिन इस बीच कंपनियां भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के बिजनेस मॉडल की तलाश में लगी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देव्हीकल लीजिंग स्ट्रैटिजी अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित बाजारों में पहले से ही काफी लोकप्रिय बिजनेस मॉडल है। अब भारत में यह सर्विस उपलब्ध होगी। कार लीजिंग के तहत ग्राहक बिना कार खरीदे उसे अपने खुद की गाड़ी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कंपनी तरफ से तय की गई एक निश्चित रकम चुकानी होती है।

कोरोना वायरस का प्रभाव भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर पर काफी बुरा पड़ा है। लॉकडाउन के दौर में वाहनों की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई है ऐसे में वाहन निर्माता कंपनियां बिक्री बढ़ाने के लिए ग्राहकों को कई तरह की स्कीम दे रही हैं। इसी क्रम में अब मारूति सुजुकी ने ग्राहकों के लिए नई स्कीम पेश किया है। 

इस स्कीम के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को डीलरशिप नेटवर्क के जरिए लीज पर कार की सुविधा प्रदान करेगी। ईटी की खबर के मुताबिक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस स्कीम पर लगभग एक साल से काम कर रही है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया, 'मौजूदा परिस्थिति में ऐसी सर्विस लॉन्च करना मारुति के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। शहरी ग्राहक कार के लीजिंग मॉडल को प्राथमिकता दे सकते हैं।'

व्हीकल लीजिंग स्ट्रैटिजी अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित बाजारों में पहले से ही काफी लोकप्रिय बिजनेस मॉडल है। अब भारत में यह सर्विस उपलब्ध होगी। 

इससे पहले मारुति ग्राहकों आकर्षित करने के लिए कई तरह के ईएमआई स्कीम भी पेश कर चुकी है। इसमें लंबे समय तक के लिए लोन और महिलाओं के लिए स्पेशल ऑफर भी शामिल हैं।

ये कंपनियां पहले से दे रही हैं सुविधाह्युंडई और महिंद्रा कंपनी साल 2018 में भी व्हीकल लीजिंग सर्विस लॉन्च कर चुके हैं। महिंद्रा ने जूमकार (Zoomcar) में 176 करोड़ का निवेश भी किया है। ह्युंडई ने भी Revv में इंवेस्ट किया है।

इसके अलावा हाल ही में महिंद्रा भी कार खरीदने के बाद पैसा चुकाने के लिए कई तरह की स्कीम पेश कर चुका है। इसमें एक स्कीम तो ऐसी भी है जिसमें आप कार खरीदने के अगले साल से पैसा चुका सकते हैं।

लग्जरी कार कंपनी मर्सेडीज और बीएमडब्ल्यू भी देती है कार लीज सर्विसलग्जरी कार निर्मता कंपनी मर्सेडीज बेंज और BMW इंडिया भी अपने ग्राहकों को कस्टमाइज्ड लीजिंग ऑप्शन देती हैं। फॉक्सवैगन ने भी हाल ही में व्हीकल लीजिंग और फाइनेंसिंग सर्विस की घोषणा की है।क्या है कार लीजिंग सर्विसकार लीजिंग के तहत ग्राहक बिना कार खरीदे उसे अपने खुद की गाड़ी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कंपनी तरफ से तय की गई एक निश्चित रकम चुकानी होती है। अधिकतर मामलों में यह रकम हर महीने के हिसाब से चुकानी होती है।  लीज कार के लिए ग्राहक को कार की सर्विस और बीमा कवर जैसी अन्य लागतों की चिंता नहीं करनी होती है। 

यह बिजनेस मॉडल अमेरिका जैसे देशों में पहले से ही काफी लोकप्रिय है, लेकिन भारत में अभी चलन में नहीं है। हालांकि भारत में भी कुछ कॉरपोरेट कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए इस लीज प्लान का उपयोग करती हैं। 

टॅग्स :मारुति सुजुकीकारबीएमडब्ल्यूमर्सिडीज बेंजमहिंद्रा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें