लाइव न्यूज़ :

मारुति के मानेसर प्लांट में एक कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव, दूसरे केस की संभावना

By रजनीश | Updated: May 24, 2020 16:26 IST

लगभग 50 दिनों बाद मारुति सुजुकी ने पिछले सप्ताह मानेसर प्लांट में उत्पादन फिर से शुरू किया है। जो कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते प्लांट में प्रॉडक्शन कार्य बंद कर दिया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देमारुति सुजुकी के प्रवक्ता ने कहा कि 22 मई को एक कर्मचारी कोरोना परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है और एक दूसरे केस के संक्रमण की संभावना है। पीड़ित कर्मचारी 15 मई को आखिरी बार काम पर आया था। इससे बाद उसका घर कंटेनमेंट जोन में शामिल हो गया था।

देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के मानेसर स्थित प्लांट में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये जानकारी कंपनी के एक प्रवक्ता ने दी है। 

एचटी की खबर के मुताबिक मारुति सुजुकी के प्रवक्ता ने कहा कि 22 मई को एक कर्मचारी कोरोना परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है और एक दूसरे केस के संक्रमण की संभावना है। 

कंपनी ने कहा, "सभी कर्मचारी जो संभवतः उस कर्मचारी के संपर्क में आ सकते थे, उन्हें घर में ही अलग रहने की सलाह दी गई है।" पॉजिटिव पाए गए कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित कर्मचारी 15 मई को आखिरी बार काम पर आया था। इससे बाद उसका घर कंटेनमेंट जोन में शामिल हो गया था। लगभग 50 दिनों बाद मारुति सुजुकी ने पिछले सप्ताह मानेसर प्लांट में उत्पादन फिर से शुरू किया है। जो कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते प्लांट में प्रॉडक्शन कार्य बंद कर दिया गया था। 

मानेसर प्लांट में स्विफ्ट, डिजायर और सेलेरियो जैसी कारों का निर्माण होता है। मारुति के प्रवक्ता का कहना है कि वर्कप्लेस पर बहुत ही सावधानी से काम किया जा रहा है। किसी भी तरह के इंफेक्शन को रोकने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

टॅग्स :मारुति सुजुकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें