कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने नवंबर 2019 में कुल 1,39,133 गाड़ियों की बिक्री की जबकि पिछले साल 2018 के नवंबर में कुल 1,43,890 गाड़ियों की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी की बिक्री में 3.3 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है। गाड़ियों की बिक्री में गिरावट को छोड़ दें तो मारुति की स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से है।
अन्य कंपनियों से तुलना न करते हुये सिर्फ मारुति की कारों को देखें तो कौन सी कार बिक्री के मामले में किस नंबर पर है। इस मामले में 18,047 गाड़ियों की बिक्री के साथ बलेनो दूसरे नंबर पर है।
तीसरे नंबर पर डिजायर है। इस लिस्ट में ऑल्टो चौथे नंबर पर है जबकि इसकी बिक्री में पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 19 परसेंट की गिरावट है।
हालांकि अधिकतर कंपनियों की कारों की बिक्री में गिरावट देखी गई है। हालांकि इनमें किया मोटर्स की गिनती नहीं होती क्योंकि उसको अपनी पहली कार सल्टॉस को लॉन्च किये हुये एक साल नहीं हुये हैं। तो हम आपको एक लिस्ट के जरिये मारुति की कारों की बिक्री दिखाते हैं-
| क्रम संख्या | कार का मॉडल | यूनिट बिक्री (नवंबर 2019) |
| 1 | स्विफ्ट | 19,314 |
| 2 | बलेनो | 18,047 |
| 3 | डिजायर | 17,659 |
| 4 | ऑल्टो | 15,086 |
| 5 | वैगन आर | 14,650 |
| 6 | विटारा ब्रेजा | 12,033 |
| 7 | एस-प्रेसो | 11,220 |
| 8 | अर्टिगा | 7,537 |
| 9 | सेलेरियो | 6,651 |
| 10 | XL6 | 2,195 |
| 11 | इग्निश | 1,692 |
| 12 | सियाज | 1,448 |
| 13 | एस-क्रॉस | 1,439 |