लाइव न्यूज़ :

नए अवतार में पेश हुई मारुति सुजुकी बलेनो क्रॉस, जानें क्या है खास

By रजनीश | Updated: March 18, 2020 10:05 IST

मारुति सुजुकी की हैचबैक कार बलेनो का BS6 वर्जन तो पहले ही लॉन्च किया जा चुका है लेकिन अब मारुति ने बलेनो का फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया है। इस कार में पुराने के मुकाबले कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनई बलेनो क्रॉस में 1.4-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है।कार 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम कैटेगरी की फेमस हैचबैक कार बलेनो का क्रॉसओवर मॉडल पेश किया है। फिलहाल इस कार को कोलंबियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। नई बलेनो क्रॉस दो वेरियंट MC GL MT और MC GL AT में उपलब्ध है। यह कार भारतीय बाजार में बिकने वाली बलेनो का फेसलिफ्ट वर्जन है।

नई बलेनो क्रॉस में रूफ बार, दरवाजों पर साइड मोल्डिंग्स दिए गए हैं। इसकी ऊंचाई 1505mm है, जो भारत में बिकने वाली बलेनो से 5mm कम है। 

कार के फ्रंट में नई ग्रिल, नए डिजाइन वाली हेडलाइट और नए बंपर दिए गए हैं। कार में नए डिजाइन वाले ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं। दरवाजों के नीचे दी गई मोटी ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग और रूफ बार कार की साइड प्रोफाइल को बढ़ाते हैं।

​इंटीरियरबात करें कार के इंटीरियर की तो इसमें भी अंदर दरवाजों व सीट्स पर ब्लू फिनिश और मल्टीफंक्शनल 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है। इसमें एंड्रॉएड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में 355-लीटर का बूट स्पेस (डिग्गी की जगह) है, जिसे दूसरी लाइन की सीट्स मोड़कर 755-लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

​पावरनई बलेनो क्रॉस में 1.4-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,000rpm पर 91bhp की पावर और 4,200rpm पर 130Nm टॉर्क जेनरेट करता है। कार 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।

सेफ्टीनई बलेनो क्रॉस के फ्रंट में वेंटिलेटेड डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। कार में एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, ड्यूल एयरबैग्स, सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट्स, चाइल्ड सीट के लिए ISOFIX ऐंकर्स, रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। मिलेंगे।

टॅग्स :मारुति सुजुकी बलेनोकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें