लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी ने लॉन्च किया अर्टिगा का Tour M मॉडल, 9.8 लाख रुपये है कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2019 13:35 IST

मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) कैटेगरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक मारुति की अर्टिगा है। हालांकि अर्टिगा को अधिकतर टूर एंड ट्रेवल एजेंसियों और कैब सर्विस प्रोवाइडर द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। लोग पर्सनल यूज के लिये भी खरीदते हैं लेकिन लोगों को और प्रीमियम फील देने के लिये कंपनी ने अर्टिगा जैसी ही एक XL6 लॉन्च किया था।

Open in App
ठळक मुद्देइस कार में सभी जरूरी फीचर दिये गए हैं।इसमें 1.5 लीटर का डीडीआईएस 225 टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है।

मारुति सुजुकी ने मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) कैटेगरी की कार अर्टिगा का टूर M का डीजल मॉडल लॉन्च कर दिया है। दिल्ली एक्स शोरूम में इसकी कीमत 9.81 लाख रुपये से शुरू है। मारुति ने मई में इसका पेट्रोल इंजन वाला मॉडल लॉन्च किया था। पेट्रोल इंजन की कीमत डीजल इंजन वाले से कम थी। पेट्रोल इंजन वाली अर्टिगा टूर M की शोरूम कीमत 8 रुपये थी।

जुलाई में लॉन्च किये गये अर्टिगा टूर M के CNG मॉडल की कीमत 8.83 लाख रुपये है। मारुती की इस कार को टूर एंड ट्रेवल, कैब कंपनियां और बड़े परिवार वाले लोग खरीदते हैं।

इस कार में सभी जरूरी फीचर दिये गए हैं। सेफ्टी के लिये ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी विद एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर जैसे सभी जरूरी फीचर दिये गये हैं। इसमें 1.5 लीटर का डीडीआईएस 225 टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने वाली यह कार 24.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

टॅग्स :मारुति सुजुकीमारुति सुजुकी अर्टिगा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें