लाइव न्यूज़ :

Mahindra Morazzo के इंटीरियर का हुआ खुलासा, इन फीचर्स से होगी लैस

By सुवासित दत्त | Updated: August 18, 2018 15:32 IST

Mahindra Marazzo को इसी साल दिवाली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

Open in App

Mahindra की जल्द लॉन्च होने वाली MPV Marazzo के इंटीरियर का खुलासा हो गया है। इस कार के टीजर को पहले ही लॉन्च कर दिया गया था। कंपनी ने अब Mahindra Marazzo के इंटीरियर की तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों से भी इस नई कार के बारे में काफी जानकारी सामने आई है।

Mahindra Marazzo 7-सीटर और 8-सीटर लेआउट में आएगी। 7 सीटर वेरिएंट के सेकेन्ड रो में कैप्टन सीट लगाया गया है वहीं 8 सीटर वेरिएंट में बेंच सीट लगाया गया है। सबसे पिछले रो में जाने के लिए कैप्टन सीट को फोल्ड करना पड़ेगा।

सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि तीसरे रो को अगर फोल्ड नहीं किया जाए तो इस कार का बूट स्पेस कम होगा। लेकिन, अगर तीसरे रो को फोल्ड किया जाय तो सामान रखने के लिए पर्याप्त स्पेस मिलेगा। Mahindra Marazzo के डैशबोर्ड को ब्लैक और बीज कलर में तैयार किया गया है। इसके अलावा इस कार में लेदर सीट, 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और तीसरे रो के लिए एसी वेंट्स लगाया गया है।

इंजन की बात करें तो Mahindra Marazzo में 1.5-लीटर का डीजल इंजन लगा हो सकता है जो 121hp पावर और 300Nm का अधिकतम टॉर्क देगा। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया जा सकता है। Mahindra Marazzo को इसी साल दिवाली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

टॅग्स :महिंद्राकारएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें