लाइव न्यूज़ :

5 साल के भीतर पूरी तरह से डीजल मुक्त होंगे ये पांच जिले, बायो डीजल से चलती हैं 50 बसें

By रजनीश | Updated: June 15, 2019 18:36 IST

नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र की मंशा किसी भी उद्योग को बंद करने की नहीं है बल्कि उनमें प्राइवेट सेक्टर को शामिल करने का प्लान है।

Open in App

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के 6 जिलों को डीजल फ्री बनाने के लिए पहल किया है। इनमें नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और वर्धा हैं। 

नितिन गड़करी ने कहा कि उनका यह फैसला 5 साल भीतर पूरी तरह से लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इन जिलों में 5 साल में एक भी बूंद डीजल का इस्तेमाल नहीं होगा। उन्होंने कहा यह एक कठिन काम है। इसके लिए मैने 6 फैक्ट्री लगाई है जहां ट्रक और बस के लिए बॉयो-सीएनजी बनेगी।

वर्तमान में 50 बस बॉयो-सीएनजी से चल रही हैं। सीआईआई नेशनल काउंसिल मीटिंग में नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि ऑर्गेनिक खेती भविष्य है।

नितिन गडकरी ने कहा कि फंड के लिए बैंकों के अलावा अन्य दूसरे स्त्रोतों की तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में ट्रांसपोर्ट सेक्टर में 17 लाख करोड़ रुपये इनवेस्ट किए गए।

गडकरी ने कहा कि एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग ) क्षेत्र में देश की प्रगति और विकास के लिए काफी संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर से सहयोग मांगा है। हम उद्योग के सलाह के आधार पर सुधार कर रहे हैं साथ ही उनसे और अधिक सलाह के लिए अनुरोध कर रहे हैं। 

सरकार इनवेस्टर फ्रेंडली है और वह रोजगार, उद्योग और एक्सपोर्ट में वृद्धि चाहती है। इस इवेंट के मौके पर गडकरी ने कहा कि केंद्र किसी भी उद्योग को बंद करने की योजना नहीं बना रहा है। लेकिन राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपनी सभी योजनाओं में निजी क्षेत्र को शामिल करना चाहते हैं जिससे कि रोजगार और विकास दर में वृद्धि हो।

टॅग्स :महाराष्ट्रनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें