लाइव न्यूज़ :

Learner Driving License Online: घर बैठे हो जाएगा काम, नहीं करनी होगी भाग-दौड़, समय और पैसे की बचत, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2021 18:33 IST

Learner Driving License Online: टेस्ट में पास होते ही लाइसेंस सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देएक लाइसेंस बनाने में लगभग 20 मिनट का समय लगेगा।आवेदक घर बैठे किसी भी समय लर्नर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट दे सकता है।परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि विभाग द्वारा यह सुविधा शुरू कर दी गई है।

Learner Driving License Online: राजस्थान में अब लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए परिवहन कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। अब घर से भी मोबाइल, लैपटॉप या डेस्कटॉप के जरिए लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ टेस्ट देने की सुविधा भी मिलेगी।

साथ ही टेस्ट में पास होते ही लाइसेंस सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकेगा। हालांकि लर्नर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर टेस्ट देने की सुविधा पूर्व के अनुसार परिवहन कार्यालय में भी यथावत रहेगी। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि विभाग द्वारा यह सुविधा शुरू कर दी गई है।

इस सुविधा से आवेदकों को कतार में नहीं लगना पड़ेगा और समय की बचत भी होगी। एक लाइसेंस बनाने में लगभग 20 मिनट का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि लर्नर के बाद स्थायी लाइसेंस के लिए नजदीकी परिवहन कार्यालय जाना पड़ेगा।

खाचरियावास ने बताया कि इस सेवा के ऑनलाइन होने के बाद आवेदक घर बैठे किसी भी समय लर्नर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट दे सकता है। टेस्ट में पास होने के बाद प्रिंटर के जरिए लाइसेंस का प्रिंट निकाल सकता हैं।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें