लाइव न्यूज़ :

लद्दाख की गाड़ियों के लिये आया 'LA' पंजीकरण टैग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2019 12:34 IST

सरकार ने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया था तथा जम्मू कश्मीर और लद्दाख नाम से दो नये केंद्रशासित प्रदेश का गठन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देक्रम संख्या 17 में बदलाव लाते हुए इसमें क्रम संख्या 17ए के तहत लद्दाख एलए को जोड़ा गया है।लद्दाख में कारगिल और लेह दो जिले हैं तथा यह अब दूसरा सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है। 

लद्दाख में वाहनों के पंजीयन के लिये सरकार ने एक नये पंजीयन टैग ‘एलए’ की शुरुआत की है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘‘केंद्र सरकार ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 में निहित शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए तत्कालीन भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा 12 जून 1989 को प्रकाशित अधिसूचना एसओ-444(ई) में संशोधन किया है।इसके तहत क्रम संख्या 17 में बदलाव लाते हुए इसमें क्रम संख्या 17ए के तहत लद्दाख एलए को जोड़ा गया है।’’ इसी के साथ अब आपको LA नंबर प्लेट वाली गाड़ियां देखने को मिलेंगी। जैसे अभी तक आप UP, MP  से शुरुआत होने वाले नंबर प्लेट को देखकर जान जाते हैं कि ये गाड़ियां उत्तर प्रदेश या मध्यप्रदेश की हैं। इसी तरह अब LA से शुरू होने वाली नंबर प्लेट लद्धाख के गाड़ी की होगी।सरकार ने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया था तथा जम्मू कश्मीर और लद्दाख नाम से दो नये केंद्रशासित प्रदेश का गठन किया है। लद्दाख में कारगिल और लेह दो जिले हैं तथा यह अब दूसरा सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है। (एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :लद्दाख़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतलद्दाख की ठंडी हवा में राजनीतिक सरगर्मी

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें