लाइव न्यूज़ :

Kia Motors ने भारत में दो सीनियर अधिकारियों को नियुक्त किया, भारत में लॉन्च की तैयारी शुरू

By सुवासित दत्त | Updated: January 16, 2018 16:02 IST

Kia Motors ने मनोहर भट को कंपनी का हेड, मार्केटिंग एंड सेल्स नियुक्त किया है।

Open in App

Kia Motors जल्द ही भारतीय बाज़ार में कदम रखने जा रही है जिसके लिए कंपनी ने तैयारियां शुरू कर दी है। कंपनी ने भारत में दो सीनियर अधिकारियों की नियुक्ति की है। Kia Motors ने मनोहर भट को कंपनी का हेड, मार्केटिंग एंड सेल्स नियुक्त किया है। वहीं, यॉन्ग एस किम (Yong S Kim) को कंपनी का एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

मनोहर भट को मार्केटिंग एंड सेल्स टीम का हेड नियुक्त किया गया है और वो कंपनी की मार्केटिंग और ऑफ्टर सेल्स सर्विस ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे। मनोहर भट भारत में Kia Motors की ब्रांड बिल्डिंग संभालेंगे और कंपनी का एक अहम हिस्सा होंगे। मनोहर को ऑटोमोटिव इंडस्ट्री का 25 साल का अनुभव है। वो इससे पहले कई भारतीय ऑटोमोटिव कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं।

दूसरी तरफ यॉन्ग एस किम (Yong S Kim) एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे। किम कंपनी के सेल्स फंक्शन, स्ट्रैटेजिक प्लानिंग पर नज़र रखेंगे और साथ ही साथ Kia Motors के हेड ऑफिस से तालमेल रखने का काम भी करेंगे। यॉन्ग एस किम (Yong S Kim) को ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में करीब 30 साल का अनुभव है। किम भारतीय ऑटोमोटिव मार्केट को भी अच्छी तरह से समझते हैं।

इस मौके पर कंपनी के एमडी और सीईओ कूख्युन शिम (Kookhyun Shim) ने कहा, 'मनोहर भट और यॉन्ग एस किम जैसे अनुभवी लोगों को भारत में कंपनी के टॉप मैनेजमेंट में शामिल किया गया है। इससे ये साफ है कि Kia Motors भारत के लिए कितनी गंभीर है और कुछ बड़ा प्लान कर रही है। मनोहर हमारे लिए सबसे फिट व्यक्ति हैं और हमें पूरा यकीन है भारत में कंपनी मज़ूबती के साथ उभरेगी।'

पढ़ें: भारत में Kookhyun Shim होंगे Kia Motors के नए एमडी और सीईओ

इस मौके पर मनोहर भट ने कहा, '‘‘यह वास्तव में एक चुनौतीपूर्ण दायित्व है। तथा मैं Kia को भारत में सभी सेगमेंट्स में पहली पसंद बनाने के लिए उत्साहित हूं। हमें पूरा विश्वास है कि एक बार ब्राण्ड लॉन्च करने पर हम न केवल बाजार की एक बड़ी हिस्सेदारी को अपनी ओर कर लेंगे बल्कि हम ऐसे प्लेयर भी साबित हो सकेंगे जिसमें भारतीय उपभोक्ताओ को संतुष्ट करने के साथ ही साथ आश्चर्यचकित करने की भी क्षमता होगी।'

टॅग्स :किया मोटर्सकिया सोरेंटो एसयूवीकार2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें