लाइव न्यूज़ :

आ गई जीप की हाई परफॉर्मेंस ई-बाइक, पहाड़ों और उबड़ खाबड़ सड़कों पर भी कराती है आराम से सफर

By रजनीश | Updated: March 6, 2020 09:39 IST

भारतीय बाजार में जीप कंपनी अपने नए प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो पर काम कर रही है। यह कंपनी भारत में अपनी कारों को कंप्लीट्ली बिल्ट यूनिट (CBU) के जरिए बेचने की तैयारी में है। फिलहाल जीप की तैयारी ग्लोबल मार्केट में फुली-इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की तैयारी में है। 

Open in App
ठळक मुद्देजीप की इस बाइक को क्लास 2 ई-बाइक में लिस्ट किया गया है और इसकी टॉप स्पीड 32 किलोमीटर प्रति घंटे है।यह बाइक एक बार फुल चार्ज पर 64 किलोमीटर तक का रेंज प्रदान करती है।

कार निर्माता कंपनी जीप ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर दी है। इस बाइक या साइकिल को ऑल-टेर्रेन ई-बाइक नाम दिया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। बात करें इसकी कीमत की तो यह शुरुआती कीमत 5,899 डॉलर (करीब 4.30 लाख रुपये) में उपलब्ध है। 

जीप ने इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक कंपनी QuietKat के साथ मिलकर इस बाइक को बनाने की साझेदारी की है। जीप की यह ई-बाइक 750 वॉट मोटर के साथ आती है। इस बाइक में 4.8 इंच वाले फैट टायर्स और फायर-लिंक सस्पेंशन सिस्टम दिए गए हैं। 

बाइक में 10-स्पीड ड्राइवट्रेन सिस्टम दिया गया है जिसके चलते पहाड़ों पर बाइक से चलने में आसानी होती है। जीप की ये ई-बाइक 17-इंच और 19-इंच में उपलब्ध है। जीप इस ई-बाइक को कहती है, "लो स्टैंड-ओवर हाइट्स और प्रोग्रेशन जियोमेट्री इसे चढ़ने और उतरने में आसान बनाते हैं।" 

बाइक के फ्रंट में इन्वर्टेड सस्पेंशन सेटअप के साथ 150 mm ट्रेवल सस्पेंशन दिया गया है। रियर व्हील की बात करें तो 120 mm ट्रेवल सस्पेंशन दिए गए हैं जो कि कठिन और ऑफ रोडिंग इलाकों में चलाने के दौरान बेहतर ट्रैक्शन प्रदान करते हैं।

जीप की इस बाइक को क्लास 2 ई-बाइक में लिस्ट किया गया है और इसकी टॉप स्पीड 32 किलोमीटर प्रति घंटे है। यह बाइक एक बार फुल चार्ज पर 64 किलोमीटर तक का रेंज प्रदान करती है। हालांकि जून से पहले तक इस बाइक की डिलीवरी शुरू नहीं होगी। 

भारतीय बाजार में जीप कंपनी अपने नए प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो पर काम कर रही है और इसे कंप्लीट्ली बिल्ट यूनिट (CBU) रूट के जरिए भारत में बेचा जाएगा। फिलहाल जीप की तैयारी ग्लोबल मार्केट में फुली-इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की तैयारी में है। 

हाल ही में जीप की रैंगलर रुबिकॉन को भारत में लॉन्च किया गया है। इस कार की कीमत 64.98 लाख रुपये (एक्स शोरूम, इंडिया) है। भारत में इस कार को 5-डोर मॉडल के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक इस कार की डिलीवरी 15 मार्च 2020 से शुरू होगी। 

जीप रैंगलर रुबिकॉन को भी भारत में कंप्लीट्ली बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर बेचा जाएगा। इस कार में 2.0 लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-चार्ज्ड मोटर दी गई है, जो 265 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। 

टॅग्स :जीपकारइलेक्ट्रिक बाइकइलेक्ट्रिक व्हीकल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें