लाइव न्यूज़ :

भारत आ रही है Jawa Motorcycle, जानें इस बाइक से जुड़ी ज़रूरी बातें

By सुवासित दत्त | Updated: October 17, 2018 12:10 IST

Jawa की बाइक्स का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड से होगा।

Open in App

महिंद्रा की स्वामित्व वाली कंपनी Jawa Motorcycle भारतीय बाज़ार में एक बार वापसी कर रही है। Jawa की बाइक्स में रेट्रो स्टाइल और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का तालमेल होगा। आइए जानते हैं Jawa Motorcycle से जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें।

- Jawa की नई मोटरसाइकिल में 293 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा होगा। ये वही इंजन है जिसका इस्तेमाल Mahindra Mojo में भी किया जाता है लेकिन, Jawa के लिए इसे अलग तरह से ट्यून किया गया है। ये इंजन 27 बीएचपी का पावर और 28Nm का टॉर्क देता है। बाइक में ट्विन एग्जहॉस्ट लगा होगा। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

- पहली Jawa बाइक को 15 नवंबर को भारत में शोकेस किया जाएगा। कंपनी लॉन्च के वक्त तीन अलग अलग बाइक्स को शोकेस करेगी।

- पहली Jawa बाइक 2019 के पहली छमाही में लॉन्च होगी। लेकिन, कंपनी ने अभी तक इन बाइक्स के लॉन्च की तारीखों की घोषणा नहीं की है।

- Jawa बाइक्स की स्टाइलिंग के रेट्रो बाइक की तरह होगी। इसे एक खास लुक दिया गया है। बाइक का डिजाइन पुरानी Jawa बाइक से प्रेरित होगा। लेकिन, इस बाइक में कई मॉडर्न फीचर्स भी दिए जाएंगे। कंपनी एक ही प्लेटफॉर्म पर बने तीन वर्जन को भारत में लॉन्च करेगी।

- Jawa की बाइक्स का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड से होगा। 300 सीसी सेगमेंट में Jawa की टक्कर Royal Enfield की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Classic 350 और Bullet से होगी।

टॅग्स :टू व्हीलरबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें