लाइव न्यूज़ :

होंडा की ये कार देती है 25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज, कंपनी दे रही है भारी छूट

By रजनीश | Updated: March 4, 2020 16:43 IST

अभी तक आपने जितनी कारों पर मिल रही छूट के बारे में पढ़ा या सुना होगा अधिकतर कंपनियां अपनी कारों के BS4 मॉडल पर छूट दे रही हैं लेकिन होंडा की लोकप्रिया कार सिटी के BS6 मॉडलों पर भी आपको छूट दी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनए नियम के मुताबिक 1 अप्रैल 2020 से सिर्फ BS6 वाहन ही बेंचे जा सकेंगे। होंडा सिटी के इंजन, पावर और अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके पेट्रोल वर्जन में 1497cc का इंजन दिया गया है।

कार निर्माता कंपनी होंडा इस समय इस समय अपनी कारों की खरीद पर भारी भरकम डिस्काउंट दे रही है। होंडा की सेडान कार सिटी काफी लोकप्रिय है। आप भी यदि इस समय कोई नई सेडान कार खरीदने की तैयारी मे हैं तो हम आपको होंडा की इस बेहतरीन कार पर मिलने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं। छूट के तहत मिलने वाली इस कार को खरीद कर आप काफी बचत कर सकते हैं..

एक महत्वपूर्ण बात बता दें आपको कि ये जो छूट दी जा रही है यह सिटी के BS4 और कुछ BS6 मॉडल पर भी मिल रही है। दरअसल नए नियम के मुताबिक 1 अप्रैल 2020 से सिर्फ BS6 वाहन ही बेंचे जा सकेंगे। होंडा की शानदार कार सिटी पर आपको 72,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। हम आपको सिटी के सभी वैरियंट पर मिलने वाली छूट के बारे में बता रहे हैं.. 

होंडा सिटी के 2019 पेट्रोल/डीजल BS4 मॉडल पर 32,000 रुपये कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही कार एक्सचेंज पर 30,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

होंडा सिटी के SV MT/V MT/V CVT -BS6 मॉडल पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। कार एक्सचेंज पर 20,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

होंडा सिटी के 2019 पेट्रोल मॉडल VX MT/VX CVT/ZX MT/ZX CVT-BS6 पर 37,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। कार एक्सचेंज पर 35,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

होंडा सिटी के 2020 पेट्रोल/डीजल मॉडल (ऑल ग्रेड्स - BS4) पर 32,000 रुपये का कैश डिस्काउंट  दिया जा रहा है। कार एक्सचेंज पर 30,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

होंडा सिटी के 2020 पेट्रोल मॉडल SV MT/V MT/V CVT -BS6 पर कैश डिस्काउंट 25,000 रुपये का दिया जा रहा है। कार एक्सचेंज पर अतिरिक्त डिस्काउंट 20,000 रुपये तक का दिया जा रहा है।

होंडा सिटी के 2020 पेट्रोल मॉडल VX MT/VX CVT/ZX MT/ZX CVT - BS6 पर कैश डिस्काउंट 37,000 रुपये का दिया जा रहा है। कार एक्सचेंज पर 35,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

होंडा सिटी के इंजन, पावर और अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके पेट्रोल वर्जन में 1497cc का इंजन दिया गया है जो कि 6600 Rpm पर 117.3 Hp की पावर और 4600 Rpm पर 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो ऑफिशियल साइट के अनुसार पेट्रोल (MT) 17.4 Kmpl और पेट्रोल (CVT) 18 Kmpl का माइलेज देने में सक्षम है। 

बात करें इसके डीजल वेरिएंट की तो इसमें 1498cc का इंजन दिया गया है जो कि 3600 Rpm पर 98.63 Hp की पावर और 1750 Rpm पर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। माइलेज के मामले में कंपनी की ऑफिशियल साइट के अनुसार डीजल (SV,V) 25.6 Kmpl और डीजल (VX,ZX) 25.1 Kmpl का माइलेज देने में सक्षम है। कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9,91,000 रुपये से शुरू है। 

टॅग्स :होंडा सिटीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें