लाइव न्यूज़ :

स्पलेंडर को पीछे छोड़ एक्टिवा पहुंची नंबर 1 पर, पल्सर सहित ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 बाइक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2019 16:40 IST

अक्टूबर के टॉप 10 टू-वीलर्स की कुल बिक्री 12,34,648 यूनिट रही। पिछले साल अक्टूबर में हुई 13,09,950 यूनिट बिक्री के हिसाब से इस बार 5.75 पर्सेंट कम बिक्री हुई।

Open in App
ठळक मुद्देयुवाओं के बीच खासी लोकप्रिय रही बजाज की पल्सर बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर रही। इसकी कुल 95,509 यूनिट बाइक बिकी हैं। 

टू-व्हीलर मार्केट में किसी समय हीरो के स्पलेंडर का दबदबा था लेकिन पिछले कुछ सालों से होंडा की एक्टिवा से इसे कड़ा मुकाबला मिल रहा है। फिलहाल एक्टिवा ने बिक्री के मामले में स्पलेंडर को पीछे छोड़ दिया है। अक्टूबर महीने में एक्टिवा की 2,81,273 यूनिट बिकी। 

बिक्री के इन आंकड़ों के साथ एक्टिवा टू-व्हीलर्स सेल्स में 1 नंबर पर कब्जा करने में सफल रही है। पिछले साल अक्टूबर के महीने की तुलना में अक्टूबर 2019 में एक्टिवा की बिक्री में 7.24 परसेंट की बढ़त हुई है। अक्टूबर 2018 में 2,62,260 एक्टिवा बिकी थी।

स्प्लेंडर की बात करें तो अक्टूबर 2019 में इसकी 2,64,137 यूनिट बिकीं जबकि अक्टूबर 2018 में 2,68,377 स्पलेंडर बिकी थी। 

अक्टूबर 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाले दो पहिया वाहन में हीरो की एचएफ डीलक्स तीसरे नंबर पर रही। इसकी कुल 1,58,751 यूनिट बिकीं। 

युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय रही बजाज की पल्सर बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर रही। इसकी कुल 95,509 यूनिट बाइक बिकी हैं। 

टॉप 10 टू-व्हीलर्स-टॉप 10 के चार टू- व्हीलर्स के बारे में तो आपको ऊपर पता चल ही गया। अब देखिये बाकी किन गाड़ियों ने बिक्री के मामले में टॉप 10 में जगह बनाई। इनमें 5वें से 10वें नंबर पर क्रमश: होंडा सीबी शाइन, टीवीएस जूपिटर, बजाज प्लैटिना, बजाज सीटी 100, टीवीएस लुना एक्सएल सुपर और सुजुकी ऐक्सेस हैं। 

अक्टूबर में इनकी बिक्री गाड़ियों के क्रम के हिसाब से 87,743 यूनिट, 74,560 यूनिट, 70,466 यूनिट, 61,483 यूनिट, 60,174 यूनिट और 53,552 यूनिट रही। 

टॅग्स :बाइकहीरो मोटोकॉर्पटीवीएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें