लाइव न्यूज़ :

अब चलेंगी सिर्फ फास्टैग वाली ही गाड़ियां, बिना टैग वाली गाड़ियों को देना होगा दोगुना टैक्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2019 10:37 IST

इस टैग की मदद से पेट्रोल-डीजल, सीएनजी आदि का पैसा भी दिया जा सकता है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही इसी टैग की मदद से पार्किंग चार्ज भी चुकाया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देफास्टैग एक ऐसा डिवाइस होता है जिसे गाड़ी के विंडस्क्रीन पर लगा दिया जाता है। RFID टेक्नॉलॉजी पर बेस्ड फास्टैग लगी गाड़ी जैसे ही टोल से गुजरती है तो रेडियो फ्रीक्वेंसी टेक्नॉलॉजी की मदद से फास्टैग स्कैन हो जाता है।

दिसंबर महीने की शुरुआत से ही नेशनल हाइवे और कई स्टेट हाइवे पर ऑटोमेटेड प्री-पेड डिवाइस फास्टैग (FASTag) के जरिये ही टोल दे सकेंगे। इस टैग के जरिये ऑटोमैटिक तरीके से टोल टैक्स ले लिया जाएगा। फास्टैग लगी गाड़ियों को रुकने की जरूरत नहीं होगी। टोल बूथ के पास लगे डिवाइस की मदद से चलती गाड़ी से टैग की मदद से टोल टैक्स वसूला जा सकेगा।

इस टैग को विंडस्क्रीन पर लगाना होगा। टैग आपके बैंक अकाउंट, नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पेमेंट वॉलेट से जुड़ा होगा। यह रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) पर आधारित टैग होगा। इस टैग से लगी गाड़ी लेकर जैसे ही कोई गुजरेगा उसी समय टोल टैक्स के लिये काटी गई रकम की जानकारी मैसेज के जरिये दे दी जाएगी।

हालांकि फास्टैग कोई नई चीज नहीं है। कई व्यवसायिक वाहनों पर इनका इस्तेमाल पहले से ही हो रहा है। कई प्राइवेट वाहनों में भी इसका इस्तेमाल काफी पहले से हो रहा है। एक आंकड़े के मुताबिक देशभर में चल रही लगभग 62 लाख गाड़ियों में फास्टैग का इस्तेमाल हो रहा है। लगभग 25-30 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हर रोज फास्टैग के जरिये हो रहा है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार यह रकम टोटल वॉल्यूम का लगभग 40 परसेंट है।

फास्टैग के अन्य उपयोग-इस टैग की मदद से पेट्रोल-डीजल, सीएनजी आदि का पैसा भी दिया जा सकता है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही इसी टैग की मदद से पार्किंग चार्ज भी चुकाया जा सके।

कहां से मिलेगा फास्टैग-फास्टैग को टोल बूथ से खरीदा जा सकता है। बैंको से भी खरीदा जा सकता है। ऑनलाइन भी इसे खरीदा जा सकता है।

बिना फास्टैग वाली गाड़ियों को देना होगा दोगुना टोल-हो सकता है कि शुरुआती दिनों में फास्टैग की अनिवार्यता को लेकर लोगों को इसकी जानकारी न हो। ऐसे में टोल बूथ पर अव्यवस्था न फैले इससे बचने के लिये कुछ दिनों तक बिना फास्टैग वाली गाड़ियों के लिये एक लेन खुला रखने की योजना है। हालांकि बिना फास्टैग वाली गाड़ियों को दोगुना टोल देना होगा।

टॅग्स :फास्टैगनेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

कारोबारMarch 1 New Rules: 1 मार्च से आपकी जेब पर होगा सीधा असर, ट्रेन और रसोई गैस के नियमों में बड़ा फेरबदल; देखें पूरी लिस्ट

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

भारतToll Tax New Rules: टोल टैक्स चुकाने का नियम बदला, अब बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल

भारत1 February Rules Change: आधार कार्ड से लेकर फास्टैग तक..., 1 फरवरी ने इन नियमों में बड़ा बदलाव

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें