लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक कार में क्रांति लाने वाली टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने ऐसा रखा बेटे का नाम, दुनिया खोज रही है मतलब, अब बदलना पड़ सकता है नाम

By रजनीश | Updated: May 8, 2020 11:15 IST

एलन मस्‍क अपनी बिजनेस स्ट्रैटेजी के अलावा अपने बयानों की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। एलन अप्रत्याशित करने के लिए जाने जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरबपति मस्क ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने बच्चे की फोटो दुनिया के साथ शेयर की और लिखा- ए बेबी बॉय (लड़का है)।मस्क की गर्लफ्रेंड और संगीतकार Grimes (ग्रिम्स) ने मंगलवार को उनके पहले बच्चे को जन्म दिया।

अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने अपने नवजात बच्चे के बारे में ट्विटर पर जानकारी दी। एलन ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इसके बाद लोगों ने उनसे बच्चे का नाम पूछना शुरू कर दिया..

एलन ने बताया कि उनके बच्चे का नाम X Æ A-12 होगा। ऐसा अनोखा नाम सुनकर लोग आश्चर्य में पड़ गए। लोगों को ये नाम भले ही अजीब लग रहा है लेकिन एलन मस्क और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने बताया कि इस नाम के सभी कैरेक्टर का अपना मतलब है और ये महत्वपूर्ण चीजों को प्रदर्शित करते हैं।

ग्रिम्स ने ट्विटर के जरिए इस नाम का मतलब भी समझाया। हालांकि लोगों को इसका मतलब समझ नहीं आया। उनके बेटे के इस नाम में उन दोनों के फेवरेट गाने से लेकर फेवरेट एयरक्राफ्ट तक का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘X Æ A-12’ एलन और ग्रिम्स के पसंदीदा एयरक्राफ्ट का नाम है। वहीं कई लोग इसे मजाक के तौर पर ले रहे हैं। ट्विटर पर ‘X Æ A-12’ ड्रेडिंग पर था।

एलन की एक कंपनी स्पेस एक्स (SpaceX) अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करती है। मस्क की गर्लफ्रेंड और संगीतकार Grimes (ग्रिम्स) ने मंगलवार को उनके पहले बच्चे को जन्म दिया। अरबपति मस्क ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने बच्चे की फोटो दुनिया के साथ शेयर की और लिखा- ए बेबी बॉय (लड़का है)। वहीं अब एलन अब बेटे के इस नाम के कारण मुश्किल में पड़ गए हैं। बेटे के ‘X Æ A-12’ नाम की वजह से उनके बेटे को कानून के मुताबिक जन्म प्रमाणपत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) नहीं मिल पा रहा हैं। कैलिफॉर्निया के नियमों के मुताबिक नाम में सिर्फ अंग्रेजी के 26 अक्षर हो सकते हैं, उनमे नंबर या सिंबल नहीं नहीं होना चाहिए। एलन भले ही अपने बेटे को ‘X Æ A-12’ नाम से पुकारे परंतु कानूनी दस्तावेजों में उसका यह नाम शामिल नहीं हो पाएगा।

एलन मस्‍क अपनी बिजनेस स्ट्रैटेजी के अलावा अपने बयानों की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। एलन अप्रत्याशित करने के लिए जाने जाते हैं। पिछले हफ्ते भी वह खबरों में थे, जब उन्होंने ट्विटर पर टेस्ला के स्टॉक ओवरवैल्यूड होने की बात कही थी। 

उन्होंने ट्वीट किया था, ‘मेरे हिसाब से टेस्ला के स्टॉक प्राइज कुछ ज्यादा ही हैं'। उनके इस ट्वीट से उनकी कंपनी के वैल्यूएशन को एक बड़ा झटका लगा था।

टॅग्स :एलन मस्कइलेक्ट्रिक कारटेस्ला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की