लाइव न्यूज़ :

तपती गर्मी में भी कार के केबिन को ठंडा रखने की छोटी मगर जरूरी टिप्स

By रजनीश | Updated: June 8, 2019 17:03 IST

धूप में खड़ी कार में बैठते ही एसी को कभी भी फुल मोड पर चालू न करें। शुरुआत लो स्पीड पर करनी चाहिए जिससे सिस्टम को लॉन्ग लाइफ तक बनाए रखने में मदद मिलती है।

Open in App

साल दर साल तापमान बढ़ता ही जा रहा है। इससे बचने के लिए लोग अलग-अलग उपाय अपनाते हैं। अपने खानपान में ज्यादा से ज्यादा पानी वाली चीजें इस्तेमाल करते हैं। सफर के लिए एसी बस, कार, ट्रेन का सहारा लेते हैं। ऐसे में ये जानलेवा गर्मी उन लोगों के लिए भी एक बड़ी समस्या है जो कार का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि अगर कार के एसी को थोड़ी देर के लिए भी बंद कर दिया जाए तो गर्मी से हाल बेहाल हो जाता है। लेकिन थोड़ी देर के लिए भी कहीं रुकना पड़ा तो कार इतनी गर्म हो जाती है कि कार को दोबारा ठंडा करने के लिए एसी को भी काफी टाइम लग जाता है। तो आपको बताते हैं कुछ ऐसे उपाय जिनकी मदद से आप इस समस्या से थोड़ा राहत पा सकेंगे..

पहला काम तो ये करें कि एयर कंडीशनिंग सिस्टम की सबसे बेसिक कराएं। एयर फिल्टर यूनिट की जांच कराएं। क्योंकि गंदे फिल्टर से केबिन में खराब क्वालिटी की हवा ही फैलेगी। इससे आपको खराब हवा के साथ ही हवा का फ्लो भी कम मिलता है। इससे गाड़ी के माइलेज पर भी प्रभाव पड़ता है। 

दूसरा काम ये है कि धूप में खड़ी कार में बैठते ही एसी को कभी भी फुल मोड पर चालू न करें। शुरुआत लो स्पीड पर करनी चाहिए जिससे सिस्टम को लॉन्ग लाइफ तक बनाए रखने में मदद मिलती है। इसका दूसरा फायद यह भी है कि आपका बॉडी धीरे-धीरे ठंडे टेम्प्रेचर में ढ़लता है इससे शरीर को किसी भी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होता। 

एसी को डायरेक्ट फुल मोड पर ऑन करने से सिस्टम पर प्रेशर पड़ता है और इसका इफेक्ट माइलेज पर भी पड़ता है। इसलिए एसी चालू करते ही पहला काम यह करें कि कार की खिड़की खोल दें और लो मोड पर एसी ऑन कर दें। इससे केबिन के अंदर पहले से मौजूद सारी गर्म हवा बाहर निकल जाएगी।

री-सर्कुलेशन मोड का करें इस्तेमालएसी चालू रखने के दौरान जब आपको लगे कि कार में पर्याप्त ठंडक हो गई है तो आप री-सर्कुलेशन मोड को चालू कर दें। ऐसा करने से कार का एयर कंडीशनिंग सिस्टम बाहर से हवा नहीं खींचेगा। अंदर की ठंडी हवा को ही घुमा कर एयर फ्लो करता रहेगा। इससे कार के एसी पर लोड भी कम पड़ेगा और माइलेज भी बेहतर मिलेगा।जिनका ध्यान आज तक एसी के री-सर्कुलेशन मोड वाले स्विच पर नहीं गया या फिर उसका इस्तेमाल नहीं समझ आया तो नीचे दी गई तस्वीर से आपको समझने में आसानी होगी।

कूलेंट की करें जांचकूलेंट इसलिए भी जरूरी है कि कार को हीट से रोकने में यह महत्वपूर्ण काम करता है। एसी चलाने के दौरान कार के इंजन पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है। गर्मी की शुरुआत में ही एसी को सही जगह से अच्छी तरह जांच कराएं। इससे आप कई समस्याओं से बच सकेंगे।

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें