लाइव न्यूज़ :

मनी लॉड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने रॉल्स रॉयस पर दर्ज किया केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2019 14:28 IST

एजेंसी ने आरोप लगाया कि पुर्जों की आपूर्ति के लिए ओएनजीसी और गेल के साथ रोल्स रॉयस के सीधे ठेकों के लिए भी पाटनी की सेवाएं ली गईं। रक्षा मंत्रालय को रॉल्स रॉयस के पाटनी के साथ संबंधों के बारे में पत्र मिला था जिसे जांच के लिए सीबीआई के पास भेजा गया था।

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लंदन स्थित इंजन बनाने वाली कंपनी रॉल्स रॉयस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस दर्ज किया है। ये केस कमीशन के रूप में संदिग्ध भुगतान मामले में दर्ज किया गया है। नाम न बताने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि इसमें सिंगापुर स्थित कंपनी एश्मोर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अशोक पाटनी और एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं।

इससे पहले सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने 2007 से 2011 के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एचएएल, ओएनजीसी और गेल के ठेके हासिल करने के लिए एक एजेंट को 77 करोड़ रुपये से अधिक की कथित कमीशन देने से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में लंदन स्थित ऑटोमोबाइल कंपनी रॉल्स रॉयस के खिलाफ मामला दर्ज किया। एजेंसी द्वारा पांच साल तक चली जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

यह जांच रक्षा मंत्रालय की शिकायत के आधार पर शुरू हुई थी। दरअसल, मंत्रालय को रॉल्स रॉयस द्वारा सिंगापुर में रहने वाले अशोक पाटनी तथा उसकी कंपनी एश्मोरे प्राइवेट लिमिटेड की सेवाएं लेने की शिकायत मिली थी। रक्षा मंत्रालय को रॉल्स रॉयस के पाटनी के साथ संबंधों के बारे में पत्र मिला था जिसे जांच के लिए सीबीआई के पास भेजा गया था।

अधिकारियों ने आरोप लगाया कि 2000 से 2013 के बीच एचएएल के साथ रोल्स रॉयस का कुल कारोबार 4700 करोड़ रुपये का रहा। आरोप है कि रोल्स रॉयस ने 2007 से 2011 के बीच एचएएल को एवन एवं एलीसन इंजन के पुर्जों के सौ आर्डर में ‘‘वाणिज्यिक सलाहकार’’ के रूप में पाटनी को 18 करोड़ रुपये का भुगतान किया। 

एजेंसी ने आरोप लगाया कि पुर्जों की आपूर्ति के लिए ओएनजीसी और गेल के साथ रोल्स रॉयस के सीधे ठेकों के लिए भी पाटनी की सेवाएं ली गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि रोल्स रॉयस ने गेल को आपूर्ति के लिए 2007 से 2010 के दौरान कुल 28.09 करोड़ रुपये के कमीशन का भुगतान किया।

टॅग्स :रोल्स रॉयसप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स