लाइव न्यूज़ :

डेविड बेकहम की ड्राइविंग पर लगा 6 महीने का बैन, पिछले साल की फोटो ने दिलाई सजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 12:44 IST

डेविड बेकहम पर लगे आरोप की पुष्टि एक फोटो के जरिए हुई जो पिछले साल 21 नवंबर को किसी ने उस दौरान खींचा जब उसने डेविड को बेंटले कार ड्राइव करते हुए फोन चलाते देखा था। 

Open in App

इंग्लैंड की फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम की ड्राइविंग पर 6 महीने के लिए बैन लगा दिया गया है। कार चलाते हुए मोबाइल यूज करने के चलते उनपर यह रोक लगाई गई है। ब्रोमली मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बेकहम पर ड्राइविंग पर बैन के अलावा 750 पाउंड जुर्माना, प्रॉसिक्यूशन की लागत 100 पाउंड और 75 पाउंड सरचार्ज फीस सात दिन के भीतर देने को कहा।

44 साल के डेविड को नियमों के उल्लंघन, तेज गाड़ी चलाने के मामले में पहले ही 6 प्वाइंट दिए जा चुके हैं, अब 6 प्वाइंट और दे दिए गए। बेकहम ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि इसमें कोई सफाई नहीं दी जा सकती।

डिस्ट्रिक कोर्ट की जज कैथरीन मूर ने कहा कि वो मानती हैं कि ट्रैफिक स्लो था, लेकिन नियमों के मामले में यह बहाना नहीं चलेगा। प्रॉसीक्यूटर मैथ्यू ने कहा कि सड़क पर सीधा देखने के बजाय डेविड नीचे देखकर फोन चला रहे थे। इसकी पुष्टि एक फोटो के जरिए हुई जो पिछले साल 21 नवंबर को किसी ने उस दौरान खींचा जब उसने डेविड को बेंटले कार ड्राइव करते हुए फोन चलाते देखा था। 

डेविड बेकहम पर लगा बैन छोटा जरूर है लेकिन महत्वपूर्ण इसलिए है कि ड्राइव करते समय ध्यान सड़क पर रखें। क्योंकि गाड़ी ड्राइव करते हुए दूसरा काम करने से खतरे की संभावना बढ़ जाती है। आप भी गाड़ी की स्पीड, खुद की और परिवार की सुरक्षा पर ध्यान दें।

टॅग्स :कारफुटबॉलइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें