लाइव न्यूज़ :

भारतीय क्यों नही खरीद रहे हैं कार, मारुति के चेयरमैन ने बताई ये है बड़ी वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2019 17:05 IST

वाहन बिक्री में लगातार गिरावट के पीछे लोगों ने अलग-अलग तर्क दिए। कुछ ने इसके लिए ओला-उबर जैसे कैब सर्विस को जिम्मेदार ठहराया तो कई लोगों ने महंगे बीमा, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत, भारी भरकम रोड टैक्स को इसके लिए जिम्मेदार माना।

Open in App
ठळक मुद्देकारों की महंगी कीमत को स्लोडाउन का एक कारण मारुति के चेयरमैन ने बताया।इसके साथ ही उन्होंने बीमा की कीमत, महंगे रोड टैक्स को भी कार की बिक्री में गिरावट का एक कारण बताया।

ऑटो मोबाइल सेक्टर में दो पहिया, चार पहिया से लेकर सवारी वाहनों तक बिक्री में लगातर हो रही गिरावट को जहां आर्थिक मंदी से जोड़कर देखा जा रहा है वहीं मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर सी भार्गव का बयान आया है। आर सी भार्गव के अनुसार वाहनों की बिक्री में गिरावट की वजह आर्थिक मंदी नहीं बल्कि कारों का महंगा होना है।

पेट्रोल-डीजल का महंगा होना भी है एक कारणआर सी भार्गव का कहना है कि बैंकिंग सिस्टम की कमजोर निर्णय शक्ति और कारों में लगातार बढ़ रहे एयरबैग्स, एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर्स की वजह से कारें महंगी होती गई। इससे आम आदमी के लिए एंट्री लेवल कार खरीदना महंगा हो गया। इसके अलावा भार्गव ने पेट्रोल-डीजल पर सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले महंगे टैक्स को भी जिम्मेदार ठहराया है।

जीएसटी में दी गई छूट का नहीं पड़ेगा कोई असरभार्गव ने रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन चार्जेस की अधिक कीमत को कारों की कम हो रही बिक्री के लिए एक कारण बताया। कारों की बिक्री की सुस्त रफ्तार को गति देने के लिए सरकार की तरफ से जीएसटी दर में दी गई छूट के बारे में उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। जबकि सियाम ने जीएसटी दर के घटाए जाने के सरकार के कदम की तारीफ की थी।

ओला-उबर नहीं है जिम्मेदारटीओआई को दिए एक इंटरव्यू में भार्गव ने कहा कि बाइक चलाने वाले लोग कार चलाना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी की वजह से वो ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। यहां तक कि ऑटो सेक्टर में वाहनों की कम बिक्री के पीछे कई लोगों ने ओला-उबर जैसे कैब सर्विस को भी काफी हद तक जिम्मेदार बताया लेकिन भार्गव ने इस तर्क को खारिज कर दिया।

महंगा बीमा-रोड टैक्स है बड़ा कारणभार्गव ने कहा कि बीमा की ज्यादा कीमत, राज्यों में अधिक रोड टैक्स, नए-नए नियमों की वजह से एंट्री लेवल की कारों में कम से कम 55,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इसमें 20,000 रुपये तो सिर्फ रोड टैक्स की वजह से बढ़ा हुआ है।   

टॅग्स :मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें