लाइव न्यूज़ :

ये हैं सबसे अधिक माइलेज देने वाली CNG कारें, कीमत 5 लाख से भी कम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2019 15:19 IST

Open in App

देश में लगातार इलेक्ट्रिक और सीएनजी कारों का क्रेज बढ़ रहा है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी। आज हम आपको सीएनजी से चलने वाली उन कारों के बारे में बताएंगे जो माइलेज में भी शानदार हो और कीमत भी अधिक ना हो। इसके अलावा हम उन कारों के फीचर्स और खासियत के बारे में जानेगें। सीएनजी कारों में ऑल्टो ए-सीएनजी, Alto K10 S-CNG समेत और भी कई नाम शामिल है। 

ऑल्टो ए-सीएनजी (Alto S-CNG)

इस लिस्ट में देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति की Alto S-CNG है जो देश की सबसे सस्ती कारों में से एक है। इसकी कीमत महज 4.11 लाख रुपये है। ऑल्टो एस-सीएनजी कार का माइलेज 32 किलोमीटर प्रति किलोग्राम बताया जाता है। इस कार की खासियत की बात करें तो इसमें 796cc का इंजन लगा हुआ है, जिसका सीएनजी वेरियंट 40 bhp का पावर और 60 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

ऑल्टो के10 एस-सीएनजी (Alto K10 S-CNG)

ऑल्टो के10 एस-सीएनजी कार का भी माइलेज शानादार है। यह भी करीब 32 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। इसमें 998cc का इंजन है जो सीएनजी वेरियंट में यह इंजन 58 bhp का पावर और 78 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसकी शुरुआती कीमत 4.45 लाख रुपये है।

मारुति सिलेरियो सीएनजी (​Celerio CNG)

शानदार माइलेज वाली सीएनजी कारों में ऑल्टो के बाद मारुति सिलेरियो सीएनजी का नाम आता है। यह 31 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देता है। इस कार 998cc वाला इंजन है जो 58 bhp का पावर और 78 Nm टॉर्क जनरेट करता है। सीएनजी वाली मारुति सिलेरियो की शुरुआती कीमत 5.35 लाख रुपये है।

टॅग्स :कारमारुति सुजुकी अल्टो 800
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें