लाइव न्यूज़ :

मंदी की मार से नहीं उबर पा रही कंपनियां, अब इस बड़े ब्रांड ने की कई प्लांटों को बंद रखने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2019 16:38 IST

ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगातार चल और आर्थिक मंदी को लेकर सरकार की नीतियों पर भी कई तरह के आरोप लगे। इसी बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बयान दिया था जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसितंबर महीने में जहां महिंद्रा की बिक्री 21 प्रतिशत घटकर 43,343 इकाई पर पहुंच गयी।अशोक लेलैंड की बिक्री का आंकलन करें तो इसमें 55 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने कई प्लांटों में 15 दिन के लिये काम बंद रखेगा। कंपनी ने इसके पीछे बाजार में डिमांड होने को कारण बताया। कंपनी के कई प्लांट अक्टूबर माह में 2 से 15 दिन के लिये बंद रहेंगे। इसे नॉन वर्किंग डेज कहा जाएगा। कंपनी ने यह कदम घरेलू ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में चल रहे स्लोडाउन (मंदी) के चलते उठाया है।

ऐसा ही कुछ हाल एक और बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स का है। कंपनी के ही एक बयान के मुताबिक सितंबर में उसकी कुल बिक्री 48 प्रतिशत घटकर 36,376 वाहन रही। पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 69,991 वाहन बेचे थे। समीक्षावधि में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 50 प्रतिशत गिरकर 32,376 वाहन रही जो पिछले साल सितंबर में 64,598 वाहन थी। इसमें यात्री वाहन की घरेलू बिक्री 8,097 वाहन रही जो पिछले साल की इसी अवधि की 18,429 वाहन की बिक्री से 56 प्रतिशत कम है।

होंडा कार्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, सुजुकी मोटरसाइकिल का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। सितंबर महीने में जहां महिंद्रा की बिक्री 21 प्रतिशत घटकर 43,343 इकाई पर पहुंच गयी वहीं होंडा कार्स की बिक्री भी 37 प्रतिशत घटी। अशोक लेलैंड की बिक्री का आंकलन करें तो इसमें 55 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगातार चल और आर्थिक मंदी को लेकर सरकार की नीतियों पर भी कई तरह के आरोप लगे। इसी बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बयान दिया था जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ। दरअसल निर्मला सीतारमण ने ऑटो सेक्टर में मंदी की वजह ओला उबर को बताया था। इसपर लोगों ने उनसे सोशल मीडिया के जरिये कई तरह के सवाल भी किये थे। किसी ने कहा कि कार नहीं बिक रही अगर उनकी वजह ओला, उबर हैं। तो ट्रक और ट्रैक्टर न बिकने के पीछे क्या वजह है?

टॅग्स :अशोक लेलैंडमहिंद्राटाटाटीवीएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारविश्व विजेता बेटियों का सम्मान?, टाटा सिएरा की पहली खेप भारतीय महिला क्रिकेट टीम

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें