लाइव न्यूज़ :

शानदार ट्रिक से बच्चों को सिखाया पहाड़ा, उद्योगपति आनंद महिंद्रा बोले- काश ये मेरी टीचर होती, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2020 15:59 IST

आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्या? मुझे इस शॉर्टकट के बारे में बिलकुल भी नहीं पता था। काश यह मेरी गणित की टीचर होती।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद महिंद्रा ने बताया कि यह वीडियो उनको व्हाट्सएप पर मिला है।आनंद महिंद्रा के साथ ही बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी इस टीचर के अंदाज से काफी प्रभावित हुए।

महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया खासतौर पर ट्वीटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अपने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में एक टीचर अनोखे अंदाज में बच्चों को नौ का पहाड़ा सिखा रही हैं।  पहाड़ा सिखाने के शार्टकट तरीके को देख आनंद महिंद्रा भी हैरान रह गए और बड़ी बात कह गए.. 

आनंद महिंद्रा ने बताया कि यह वीडियो उनको व्हाट्सएप पर मिला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर बच्चों को 9 का पहाड़ा सिखाने के लिए एक बच्ची को खड़ा करती है। पीछे बोर्ड पर लिखा है, ''हमारे हाथ कैलकुलेटर'' टीचर बच्चों को उंगलियों के जरिए 9 का पहाड़ा सिखाती हैं। आपने भी पहाड़ा याद करने का इतना मजेदार तरीका पहले कभी नहीं देखा होगा। 

आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्या? मुझे इस शॉर्टकट के बारे में बिलकुल भी नहीं पता था। काश यह मेरी गणित की टीचर होती। मैं भी इस विषय में और अच्छा हो सकता था।' 

आनंद महिंद्रा के साथ ही बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी इस टीचर के अंदाज से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि आपको बता नहीं सकता कि मेरे जीवन के कितने मुद्दों को इस एक साधारण गणना ने हल किया है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अभी तक लगभग 13 हजार लोगों ने री-ट्वीट और लगभग 50 हजार लोगों ने लाइक किया है और इसे करीब 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

टॅग्स :आनंद महिंद्रावायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा