लाइव न्यूज़ :

Volvo XC40 4 जुलाई को होगी भारत में लॉन्च, कंपनी ने शुरू की बुकिंग

By सुवासित दत्त | Updated: May 31, 2018 11:45 IST

Volvo XC40 की भारत में अनुमानित कीमत 43-45 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है।

Open in App

वॉल्वो ने भारत में नई Volvo XC40 के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। Volvo XC40 को 4 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Volvo XC40 की बुकिंग भी शुरू कर दी है। Volvo XC40 को 50,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। कंपनी को उम्मीद है कि लॉन्च से पहले Volvo XC40 के 200 यूनिट्स की बुकिंग मिल जाएगी। Volvo XC40 का भारत में मुकाबला Jaguar E-Pace, BMW X1, Audi Q3 और Mercedes-Benz GLA से है।

Volvo XC40 कंपनी की सबसे छोटी एसयूवी है। ये पहली वॉल्वो कार है जिसे ईवी-रेडी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। भारत में इस एसयूवी के सिंगल R-Design वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा। भारत में ये एसयूवी 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर डीज़ल इंजन के साथ आएगी जिसे 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। ये इंजन 190 बीएचपी का पावर और 400Nm का टॉर्क देता है। इस एसयूवी में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी लगाया गया है।

Volvo XC40 में कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं जिसमें 8 एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, पायलट असिस्ट, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ब्रेक सपोर्ट, डिसेंट कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट, वॉल्वो सिटी सेफ्टी, ऑन कमिंग लेन मिटिगेशन, एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट इंफॉर्मेशन और रन-ऑफ रोड मिटिगेशन सिस्टम शामिल है। Volvo XC40 की भारत में अनुमानित कीमत 43-45 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है।

टॅग्स :वॉल्वोवॉल्वो एक्सी40एसयूवीलग्ज़री कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

कारोबारलेक्सस इंडिया ने 20.8 लाख रुपये और निसान मोटर इंडिया ने एक लाख रुपये तक घटाए, देखिए लिस्ट

क्राइम अलर्टVIDEO: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान ड्राइवर ने लोगों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 2 की मौत; 3 घायल

क्राइम अलर्टJaipur: रिटायर्ट सेना के अधिकारी को कार से कुचलने वाली महिला जमानत पर रिहा, हादसे में 64 वर्षीय शख्स की गई जान

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें