लाइव न्यूज़ :

सभी सरकारी और प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए जरूरी होगा ये एप, नहीं डाउनलोड करने पर हो सकती है मुश्किल

By रजनीश | Updated: May 10, 2020 11:54 IST

देशभर में करीब 120 करोड़ लोगों के पास मोबाइल फोन हैं। इनमें से करीब 35 करोड़ लोगों के पास ही स्मार्टफोन हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देआरोग्य सेतु एप निजी और सरकारी दोनों कंपनियों के कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है। कंपनी के प्रमुख की जवाबदेही भी होगी कि उसके सभी कर्मचारी इस एप को डाउनलोड करें।

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को ट्रैक करने के लिए सरकार ने आरोग्य सेतु एप लॉन्च किया था। सभी लोगों को इस एप को अपने स्मार्टफोन में लॉन्च करने के लिए भी कहा गया था। 

अब लॉकडाउन में थोड़ी ढील के बाद जब ऑफिस खुलने लगे हैं ऐसे में साफ किया गया है कि सरकारी या निजी दफ्तरों में काम करने वाले सभी लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।

एचटी की खबर के मुताबिक गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सरकार लोगों को अपने स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित कर रही है। लेकिन एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि हकीकत ये है कि सभी के पास स्मार्टफोन नहीं है।

जिनके पास स्मार्टफोन है भी उनकी अपनी दिक्कतें हैं। कई लोगों का कहना है कि घर में एक ही स्मार्टफोन है और वो भी उनका बच्चा ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए इस्तेमाल करता है। कुछ लोगों ने तो अपनी अधिक उम्र का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें स्मार्टफोन चलाना ही नहीं आता है। ऐसे में वो आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल कैसे कर पाएंगे।

इन सभी तरह की समस्याओं के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि लॉकडाउन के दौरान जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग केवल सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों के लिए अनिवार्य किया गया है। घरेलू या ऐसे अन्य किसी मामलों के लिए नहीं। 

उनका कहना है कि घर में रहने वाले लोगों के लिए इस एप की कोई खास आवश्यकता नहीं है। लोग चाहें तो डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दफ्तरों में जाने वाले अधिकारी-कर्मचारी घर से बाहर होते हैं, यही वजह है कि उनके लिए इस एप को डाउनलोड करना अनिवार्य है। 

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में करीब 120 करोड़ लोगों के पास मोबाइल फोन हैं। इनमें से करीब 35 करोड़ लोगों के पास ही स्मार्टफोन हैं। 

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय के निर्देश में साफ कहा गया था कि आरोग्य सेतु एप निजी और सरकारी दोनों कंपनियों के कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है। इसके साथ ही कंपनी के प्रमुख की जवाबदेही भी होगी कि उसके सभी कर्मचारी इस एप को डाउनलोड करें।

टॅग्स :आरोग्य सेतु एपगृह मंत्रालयकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतजनगणना 2027ः पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच, गृह मंत्रालय ने कहा-फरवरी 2027 में आबादी की गणना

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

भारतNowgam Police Station Blast: नौगाम थाने में कैसे हुआ ब्लास्ट? गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें