लाइव न्यूज़ :

2018 मित्सुबिशी आउटलैंडर अगले साल होगी भारत में लॉन्च, होंडा सीआर-वी से होगी टक्कर

By सुवासित दत्त | Updated: December 15, 2017 16:12 IST

2018 मित्सुबिशी आउटलैंडर का सीधा मुकाबला न्यू-जेनेरेशन होंडा सीआर-वी से होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमित्सुबिशी आउटलैंडर सिर्फ पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आएगीइस एसयूवी का भारत में सीधा मुकाबला होंडा सीआर-वी से होगाइस एसयूवी की अनुमानित कीमत 28-30 लाख रुपये बताई जा रही है

2018 मित्सुबिशी आउटलैंडर को अगले साल भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के डीलर्स ने इस बात की अनाधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि 2018 मित्सुबिशी आउटलैंडर को अगले साल भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसकी बुकिंग भी जनवरी या फरवरी में शुरू कर दी जाएगी. खबर ये भी है कि मई 2018 में 2018 मित्सुबिशी आउटलैंडर को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया जाएगा.

2018 मित्सुबिशी आउटलैंडर को monocoque चैसि पर तैयार किया गया है। इस एसयूवी की लंबाई 4695mm और चौड़ाई 1,710mm है। इसमें तीन रो सीट लगे होंगे और इसका सीधा मुकाबला होंडा सीआर-वी से होगा।

ये पहले ही साफ हो गया है कि 2018 मित्सुबिशी आउटलैंडर सिर्फ पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च होगी। इस एसयूवी में एलईडी हेडलैंप, ऑटोमेटिक हेडलाइट, ऑटो रेन सेंसिंग वाइपर, लेदर फिनिश सीट, 6-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-एयरबैग, एबीएस, हिल असिस्ट और स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे। कुल मिलाकर इस एसयूवी का लुक काफी मॉडर्न और स्टाइलिश होगा।

2018 मित्सुबिशी आउटलैंडर में 2.4-लीटर पेट्रोल इंजन लगा होगा जो 169 बीएचपी का पावर और 225Nm का टॉर्क देगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स लगा होगा। साथ ही इसमें पैडल शिफ्टर भी लगा होगा। इस एसयूवी के साथ ऑल व्हील कंट्रोल का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

2018 मित्सुबिशी आउटलैंडर का सीधा मुकाबला न्यू-जेनेरेशन होंडा सीआर-वी से होगा। 2018 होंडा सीआर-वी भी बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है। खबर है कि 2018 होंडा सीआर-वी को 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जा सकता है।

टॅग्स :मित्सुबिशी आउटलैंडरमित्सुबिशीएसयूवीकारहोंडाहोंडा सीआर-वी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें