लाइव न्यूज़ :

2018 Bajaj Dominar 400 नए कलर ऑप्शन में होगी लॉन्च, स्पाई तस्वीर लीक

By सुवासित दत्त | Updated: January 1, 2018 11:06 IST

2018 Bajaj Dominar 400 की सपाई तस्वीर इंटरनेट पर देखी जा रही है। जिसमें ये बाइक नए कलर ऑप्शन में नज़र आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देBajaj Dominar में 373 सीसी का इंजन लगा हैबाइक की शुरुआती कीमत 1.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

2018 Bajaj Dominar 400 को जल्द ही नए कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इस बाइक की स्पाई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें ये बाइक नए कलर ऑप्शन में नज़र आ रही है। Bajaj Dominar 400 दो नए कलर ऑप्शन में कंपनी के चाकन प्लांट में नज़र आई है जिसमें मैट ब्लैक और लाइट ब्लू शामिल है। इसके पहले रेसिंग रेड कलर ऑप्शन में इस बाइक की स्पाई तस्वीर नज़र आई थी। बताया जा रहा है कि इन दो कलर ऑप्शन को जनवरी के महीने में लॉन्च कर दिया जाएगा। फिलहाल, ये बाइक मैट ब्लैक, मून व्हाइट, मिडनाइट ब्लू औ ट्विलाइट प्लम कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

2018 Bajaj Dominar 400 में 373 सीसी, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा होगा जो 34.5 बीएचपी का पावर और 35Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन लगाया गया है। इस बाइक को एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) से भी लैस किया गया है।

Bajaj Dominar 400 के नॉन-एबीएस वर्जन की एक्सशोरूम कीमत 1.42 लाख रुपये है वहीं, इसके ABS वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 1.56 लाख रुपये रखी गई है। नए कलर ऑप्शन की कीमत में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है।

फोटो क्रेडिट: NDTV Auto, Thrust Zone

टॅग्स :बजाजबाइकबजाज डोमिनार 400
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें