लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक के CEO का 'गारंटी' देने से इनकार, तो क्या 2021 में भी नहीं होगा 'खेलों का महाकुंभ'?

By भाषा | Updated: April 10, 2020 17:21 IST

कोरोना वायरस के चलते टोक्यो ओलंपिक को इस साल के बदले अब 2021 में आयोजित कराया जाएगा, लेकिन टोक्यो ओलंपिक के मुख्य कार्यकारी ने इस पर भी संदेह जताया है...

Open in App

कोरोना वायरस महामारी के बीच टोक्यो ओलंपिक के मुख्य कार्यकारी ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात की गारंटी नहीं दे सकते कि खेल 16 महीने के विलंब के बाद अगले साल भी हो सकेंगे। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस सप्ताह आपात घोषणा करके पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया है।

टोक्यो आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी यह कहने की स्थिति में होगा कि अगले साल जुलाई में भी खेल हो सकेंगे या नहीं। हम आपको स्पष्ट उत्तर देने की स्थिति में नहीं है।’’

टोक्यो ओलंपिक अब 23 जुलाई 2021 से और पैरालम्पिक खेल 24 अगस्त से होंगे। आबे पर कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये देर से कदम उठाने के आरोप लगाये जा रहे हैं। विरोधियों का कहना है कि ऐसा इसलिये हुआ क्योंकि वह इसी साल ओलंपिक कराना चाहते थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसटोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिकजापानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह